जब सनी देओल को मार्किट वैल्यू के वजह से रिजेक्ट कर अक्षय कुमार को दे दी गई थी ये फिल्म

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • एक वक्त ऐसा था जब प्रोड्यूसर सनी देओल को बाकी एक्टर्स की तुलना में कम समझते थे। उनकी मार्किट वैल्यू कम समझने की वजह से कई बड़ी फिल्मों से उन्हें बाहर कर दिया गया था। आज सनी देओल अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रहे हैं।

जब सनी देओल को मार्किट वैल्यू के वजह से रिजेक्ट कर अक्षय कुमार को दे दी गई थी ये फिल्म

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म जाट से कमाल कर रहे हैं। एक बार फिर थिएटर में उनकी परफॉरमेंस देखने भारी भीड़ पहुंच रही है। फिल्म क्रिटिक्स से उन्हें अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब सनी देओल को इंडस्ट्री के दूसरे एक्टर्स से कम समझते हुए रिप्लेस कर दिया जाता था। अक्षय कुमार समेत कई एक्टर्स ने उन्हें फिल्मों में रिप्लेस भी किया। बड़े प्रोडक्शन हाउस ने उनके स्टारडम को कम समझा, उन्हें कम वैल्यू वाला एक्टर माना गया।

हम बात कर रहे हैं साल 2022 में आई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर ने संयोगिता का किरदार निभाते हुए डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन येबात कम ही लोग जानते हैं कि सम्राट पृथ्वीराज का किरदार सनी देओल को ध्यान में रखकर लिखा गया था। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी सनी देओल को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन फिल्म प्रोड्यूस करने वाले आदित्य चोपड़ा के यशराज प्रोडक्शन ने सनी की जगह अक्षय कुमार को उनकी मार्किट वैल्यू के हिसाब से कास्ट किया।

इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने अपने सूत्र के हवाले से लिखा था, “पृथ्वीराज चौहान के किरदार के लिए सनी देओल चंद्रप्रकाश द्विवेदी की पहली पसंद थे। जब वे पांच साल पहले वाराणसी में मोहल्ला अस्सी की शूटिंग कर रहे थे, तब द्विवेदी और देओल ने पृथ्वीराज पर लंबा डिस्कशन किया था। उनकी चर्चा में द्विवेदी और देओल ने फिल्म के बारे में बहुत सारे विषयों को शामिल किया था। पृथ्वीराज के किरदार, उनके लुक और एक्सपीरिएंस बोली भाषा और तौर-तरीकों तक पर डिस्कशन हो गया था। चंद्रप्रकाश ने सनी देयोल के साथ पृथ्वीराज चौहान की आवाज की गुणवत्ता पर भी चर्चा की थी।”

सूत्र ने आगे बताया-‘सनी के साथ सब कुछ ट्रैक पर था। फिर, यश राज फिल्म्स के फिल्म प्रोड्यूस करने से चीजें बदल गईं। YRF के मुताबिक, वे सनी देओल की तुलना में अधिक मार्किट वैल्यू वाला चेहरा चाहते थे, इस वजह से सनी देयोल के मुकाबले अक्षय कुमार को चुना गया था।”

बता दें, चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने साल 2010 में ही पृथ्वीराज की स्क्रिप्ट लिख ली थी। लेकिन उस समय कोई भी प्रोड्यूसर इस फिल्म पर पैसा लगाने को तैयार नहीं था। ऐसे में साल 2018 में यशराज फिल्म्स ने इस स्क्रिप्ट को प्रोड्यूस करने की बात कही और अक्षय कुमार को लीड रोल दे दिया। लेकिन अब सनी देओल अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।