जानिए क्यों सनी देओल ने महेश भट्ट को कहा था 'खराब डायरेक्टर',सालों पुराना है दोनों के बीच का ये विवाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महेश भट्ट और सनी देओल के बीच के विवाद के बारे में कम ही लोग जानते हैं। दोनों ने एक ही फिल्म में काम किया था। लेकिन इसके बाद एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करती नहीं दिखी। सनी ने महेश भट्ट को खराब डायरेक्टर तक कह दिया था। इसके पीछे की वजह जानिए यहां-

जानिए क्यों सनी देओल ने महेश भट्ट को कहा था 'खराब डायरेक्टर',सालों पुराना है दोनों के बीच का ये विवाद

महेश भट्ट ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया है। उनके नाम ही आशिकी, सड़क, नाम, जख्म, अर्थ और सारांश जैसी यादगार फिल्में हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की थी। ऐसा कहा जाता था कि महेश भट्ट के साथ काम करना कई एक्टर्स का सपना हुआ करता था। लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा भी एक्टर है जिसने महेश भट्ट के डायरेक्शन पर सवाल उठाए और उन्हें एक खराब डायरेक्टर कहा था। ये एक्टर थे सनी देओल। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि एक फिल्म के बाद ये कभी साथ काम करते नहीं दिखे।

सनी देओल ने महेश भट्ट को कहा था खराब डायरेक्टर

90 के दशक से शुरू होने से पहले सनी देओल खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर चुके थे। 90 के दशक में भी एक्टर ने घातक, घायल, विश्वात्मा जैसी शानदार फिल्में दीं। इसी दौरान महेश भट्ट ने सनी देओल के साथ एक फिल्म बनाई जिसका नाम था गुनाह। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी देओल और महेश भट्ट के बीच अनबन हुई और उसका नतीजा ये हुआ कि सनी देओल ने अपने इंटरव्यू में महेश भट्ट को एक खराब डायरेक्टर कह दिया। इस घटना के बाद इस जोड़ी ने फिर कभी काम नहीं किया। दरअसल, सनी देओल के साथ शूटिंग के अधिकतर हिस्से महेश भट्ट ने शूट ही नहीं किए थे। एक्टर के मुताबिक वो सेट पर नहीं आते थे। बड़े सीन की शूटिंग भी उनका असिस्टेंट डायरेक्टर ही शूट किया करता था। सनी देओल इसी बात से नाराज थे।

सनी देओल

महेश भट्ट नहीं आते थे सेट पर

फिल्म में नजर आई एक्ट्रेस सुजाता ने भी बॉलीवुड ठिकाना को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि महेश भट्ट फोन पर ही अपने असिटेंट को सीन समझाया करते थे। वो खुद मौजूद नहीं होते थे। इसकी वजह ये भी मानी जा रही थी कि उस समय महेश भट्ट अपनी दूसरी फिल्मों का डायरेक्शन कर रहे थे। सनी देओल को महेश भट्ट का काम करने का तरीका पसंद नहीं आया और एक फिल्म के बाद ये एक्टर डायरेक्टर की जोड़ी किसी भी दूसरी फिल्म में साथ काम करती हुई नहीं नजर आई।

महेश भट्ट की फिल्म पर भारी पड़ी घातक

ऐसा भी कहा जाता है कि इस विवाद के बाद सनी देओल अपनी फिल्म घातक पर काम कर रहे थे। सनी देओल को टक्कर देने के लिए महेश भट्ट ने उसी तरह की कहानी के आधार पर फिल्म चाहत बनाई। इस फिल्म में शाहरुख खान और पूजा भट्ट लीड रोल में थे। महेश भट्ट ने घातक से पहले फिल्म चाहत रिलीज भी कर दी। लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिर आई सनी देओल की घातक, जबरदस्त कहानी और परफॉरमेंस ने ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्म सुपरहिट हुई।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।