जब कविता कृष्णमूर्ति ने अपने इन तीन गानों से अल्का याग्निक को छोड़ दिया था पीछे, लगातार जीते अवॉर्ड्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिंगर्स के बीच कम्पटीशन आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने एक नहीं बल्कि तीन बार अल्का याग्निक को पीछे छोड़कर अपने गानों से अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

जब कविता कृष्णमूर्ति ने अपने इन तीन गानों से अल्का याग्निक को छोड़ दिया था पीछे, लगातार जीते अवॉर्ड्स

हिंदी सिनेमा में सिंगर्स, म्यूजिक कंपोजर के बीच भी तगड़ी राइवलरी देखी गई है। एक वक्त था था जब किशोर कुमार, मोहम्मद रफी को एक दूसरे का कम्पटीशन माना जाता था। फिर ये कम्पटीशन दो बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले के बीच भी देखा गया। लेकिन 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा और म्यूजिक बदल रहा था। इस दौर में कविता कृष्णमूर्ति, अनुराधा पौडवाल और अल्का याग्निक जैसी सिंगर्स का दौर शुरू हुआ। 90 के दशक में ये तीनों सिंगर्स अपने करियर के टॉप पर थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कविता कृष्णमूर्ति ने अपने गानों से कई बार अल्का याग्निक को पीछे छोड़ा और अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

कविता कृष्णमूर्ति का सिंगिंग करियर

कविता कृष्णमूर्ति ने 80 के दशक में फिल्मों में गाने गाकर अपने पैर जमाने शुरू कर दिए थे। लेकिन उन्हें बड़ी पहचान मिली फिल्म प्यार झुकता नहीं के गाने 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' से। इसके बाद वो रुकी नहीं। उन्होंने मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी के लिए हवा हवाई गाया, माधुरी दीक्षित के लिए 'मेरा पिया घर आया'। 90 के दशक में भी कविता छाई रही। वहीं अल्का याग्निक भी कई शानदार गाने गा रही थीं। फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गानों के लिए आज भी उनकी तारीफ होती है।

अल्का याग्निक को इन गानों से छोड़ा पीछे

अवॉर्ड्स की बात करें तो इस दौर में कई गानों के लिए इन दोनों सिंगर्स को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का नॉमिनेशन मिला। और जब विनर के नाम के एलान की बात हुई तो साल 1995 में अल्का याग्निक को फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के गाने 'चुरा के दिल मेरा', अलीशा चिनॉय को फिल्म विजयपथ के गाने 'रुक रुक अरे बाबा रुक' कविता कृष्णमूर्ति को फिल्म मोहरा के गाने 'तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त' और फिल्म 1942:ए लवस्टोरी के गाने 'प्यार हुआ चुके से' के लिए नॉमिनेशन मिला था। इसी गाने से कविता कृष्णमूर्ति ने अल्का याग्निक को पीछे छोड़कर बेस्ट सिंगर फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था।

मेरा पिया घर आया था बड़ा हिट

इसके अगले साल 1996 में कविता कृष्णमूर्ति ने फिल्म याराना के गाने 'मेरा पिया घर आया' के लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड जीता। अल्का याग्निक फिल्म अकेले हम अकेले तुम के गाने 'राजा को रानी से प्यार हो गया' और फिल्म राजा के गाने 'अंखियां मिलाऊं' के लिए नॉमिनेशन मिला था, लेकिन वो पीछे रह गई।

लगातार तीसरा अवॉर्ड

इसके अगले साल 1997 में भी कविता कृष्णमूर्ति ने ही बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने फिल्म ख़ामोशी के गाने ‘आज मैं ऊपर आसमां नीचे के लिए अवॉर्ड जीता था। इस साल अल्का याग्निक फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने परदेसी परदेसी के लिए नॉमिनेट हुई थीं। लेकिन वो कविता कृष्णमूर्ति के गाने के आगे अवॉर्ड नहीं जीत पाई।

हालांकि, अल्का याग्निक ने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं। सबसे ज्यादा 36 नॉमिनेशन मिले हैं। इस लिस्ट से लता मंगेशकर का नाम बाहर रखा गया है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।