जब शाहरुख खान ने मांगी पूरे क्रू से माफी, शूटिंग के लिए पोस्टपोन किया अपना डिनर
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर सबसे कम नखरे करने वाला और शूटिंग करने के लिहाज से सबसे समर्पित एक्टर मानते हैं। एक पॉडकास्ट में प्रोड्यूसर्स ने इसकी वजह भी समझाई।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को सिर्फ उनके अभिनय की वजह से नहीं बल्कि उनके बर्ताव और प्रोफेशनलिज्म की वजह से भी इंडस्ट्री में सराहा जाता है। एक हालिया पॉडकास्ट में प्रोड्यूसर्स ने अलग-अलग सेलेब्रिटीज के साथ काम करने का अपना तजुर्बा साझा किया और इस दौरान शाहरुख खान की जमकर तारीफ हुई। प्रोड्यूसर्स ने इस दौरान यह भी बताया कि कैसे कुछ एक्टर्स के नखरे और उनका समय पर सेट पर न आना बहुत परेशान करने वाला होता है। प्रोड्यूसर्स ने इस दौरान अन्य एक्टर्स के बारे में भी बात की, लेकिन शाहरुख खान के प्रोफेशनलिज्म पर लगभग सभी सहमत नजर आए।
जी का जंजाल बन जाते हैं स्टार्स के नखरे
एक फिल्ममेकर ने नाम लिए बगैर कहा कि इंडस्ट्री में 2-3 लोग ऐसे हैं जिनके साथ काम करना बहुत पेनफुल (तकलीफदेह) होता है। उन्होंने एक पावर कपल का भी जिक्र किया जिसके साथ काम करना जी का जंजाल बन गया था। हालांकि उन्होंने जल्द ही अपना ध्यान उन एक्टर्स की तरफ मोड़ा जो अच्छी वजहों से मेकर्स के बीच खासे पॉपुलर हैं। इंडस्ट्री में बहुत अनुशासित और काम को लेकर बहुत जागरुक रहने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर रहा। एक लीडिंग ब्रांड के लिए शूटिंग का किस्सा साझा करते हुए एक प्रोड्यूसर ने बताया कि कैसे शाहरुख देर से आने के बावजूद सेट पर माहौल बदल देते थे।
शाहरुख खान ने मांगी पूरे क्रू से माफी
फिल्ममेकर ने बताया, "हम शाहरुख और गौरी खान के साथ शूटिंग कर रहे थे। सबको पता है कि वो दोपहर 2 बजे आते हैं। कुछ भी हो जाए वो 2 बजे ही आते हैं।" प्रोड्यूसर ने मजाकिया लहजे में कहा, "लेकिन इस बार उन्होंने हमें बताया कि उनके घर पर डिनर का कार्यक्रम है। इसलिए वो सुबह 9 बजे तक आएंगे।" गौरी खान सुबह 8.30 बजे पहुंच गईं और शाहरुख कान अभी तक नहीं आए थे। प्रोड्यूसर ने कहा कि वो परेशान थे कि 8 घंटे का काम वो 4 घंटे में किस तरह निपटाएंगे। हालांकि शाहरुख खान जब सेट पर पहुंचे तो उन्होंने अपने बर्ताव से सभी को इंप्रेस कर दिया। न सिर्फ उन्होंने सबको इंतजार कराने के लिए क्रू से माफी मांगी, बल्कि कुछ ऐसा भी कहा जिसकी उम्मीद प्रोड्यूसर नहीं कर रहे थे।
शूट की वजह से पोस्टपोन किया डिनर
प्रोड्यूसर ने कहा, "उन्होंने सिर्फ मुझसे ही नहीं बल्कि हमारी पूरी टीम से लेट आने के लिए माफी मांगी।" शाहरुख खान ने कहा, "उन्होंने कहा कि मैं देरी से आने के लिए माफी चाहता हूं। अब जब तक आप लोग काम खत्म नहीं कर लेते, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।" प्रोड्यूसर ने बताया कि शाहरुख खान ने काम की वजह से अपना वो फैमिली लंच पोस्टपोन कर दिया जिसके लिए पहले शूट डिले करने वाले थे। प्रोड्यूसर ने बताया कि शाहरुख खान ने अपने घर पर फोन करके कहा- जो भी मेहमान हों, सब कुछ शुरू कर दो। मैं दो घंटे बाद आऊंगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


