जब संजय दत्त के सपोर्ट में सड़कों पर उतर आए थे सलमान, शाहरुख समेत ये कलाकार
- एक वक्त ऐसा आया था जब फिल्म इंडस्ट्री ने खुलकर अपने साथी कलाकार संजय दत्त का समर्थन किया था। इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टर्स संजय की तस्वीर वाला पोस्टर लिए सड़कों पर उतर आए थे।

एक वक्त था जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हमेशा अपने कलाकारों के सपोर्ट में खड़ी रही, चाहे कोई फिल्म विवादों में फंसी हो या फिर किसी कलाकार को मुश्किल समय का सामना करना पड़ा हो। इतिहास गवाह है कि जब भी फिल्म इंडस्ट्री के लोग एकजुट हुए हैं, उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की है और कई मामलों में सफलता भी हासिल की है। इसी एकजुटता का एक उदाहरण 1993 में देखने को मिला था, जब संजय दत्त कानूनी मुश्किलों में फंसे थे। उस समय इंडस्ट्री के सभी छोटे बड़े कलाकार, एक्टर को सपोर्ट करने के लिए सड़कों पर उतर आए थे। सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार ने खुल कर संजय दत्त को सपोर्ट किया था।
बॉलीवुड का संजय दत्त के लिए समर्थन
1993 में जब संजय दत्त को अवैध रूप से हथियार रखने और आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में उतर आई। उस दौर में सोशल मीडिया नहीं था, न ही मीडिया उतनी सक्रिय थी, फिर भी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सड़कों पर उतरे और अपनी एकता का प्रदर्शन किया। उस समय की तस्वीरों में कई बड़े सितारे संजय दत्त के समर्थन में पोस्टर लिए खड़े नजर आए। इनमें अमरीश पुरी, सलमान खान, दिलीप कुमार, सायरा बानो, शाहरुख खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, अनुपम खेर, और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला जैसी हस्तियां शामिल थीं। एक्ट्रेसेज करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और उस दौर की दिग्गज अदाकारा आशा पारेख भी हिस्सा बनीं। इन सभी कलाकारों ने दत्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई और संजू के लिए न्याय की मांग की। यह वह दौर था जब इंडस्ट्री के लोग हर हाल में अपने साथी के साथ खड़े रहने को तैयार थे।
शाहरुख खान और सलमान खान भी साथ
हालांकि शाहरुख खान और संजय दत्त की उस समय गहरी दोस्ती नहीं थी, फिर भी शाहरुख अपने साथी कलाकार के समर्थन में सड़कों पर उतरे। इसी तरह, सलमान खान, जो संजय दत्त के करीबी दोस्त माने जाते हैं, सबसे पहले संजू के समर्थन में आए और अपने अन्य साथी कलाकारों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। तस्वीरों में उनके साथ में संजय दत्त की तस्वीर वाला पोस्टर देखा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


