Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen Salman Khan reveals about his character which he still finds very funny watching
बुरी तरह पिटी थी 1992 में आई सलमान की यह फिल्म, अपना काम देखकर आज भी हंसते हैं दबंग खान

बुरी तरह पिटी थी 1992 में आई सलमान की यह फिल्म, अपना काम देखकर आज भी हंसते हैं दबंग खान

संक्षेप:

सलमान खान ने आज तक दर्जनों ऐसे किरदार किए हैं जिन्हें उन्होंने अपने काम से आइकॉनिक बना दिया है, लेकिन क्या आप उनके उस रोल के बारे में जानते हैं, जिसे सलमान खान देखकर आज भी हंसते हैं।

Nov 30, 2025 05:59 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जिस भी किरदार को निभाते हैं उसे यूनिक बना देते हैं। सलमान खान बीते कई दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और अभी तक तमाम ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे चुके हैं। लेकिन क्या आप उनके उस कैरेक्टर के बारे में जानते हैं जिसे निभाकर शायद सलमान खान को भी पछतावा होता है? सलमान खान खुद अपने इस किरदार के बारे में यह कह चुके हैं कि वो जब भी इसे देखते हैं तो उन्हें हंसी आती है। तो चलिए जानते हैं भाईजान के इस किरदार के बारे में।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सलमान को फनी लगता है रोल

सलमान खान ने कपिल शर्मा के साथ बातचीत में बताया था कि वो आज भी जब अपने इस किरदार को देखते हैं तो उन्हें हंसी आने लगती है। सलमान खान ने कहा, "उस फिल्म में मैंने एक विग पहना था, पूरी फिल्म निकाल ली मैंने उस विग को पहनकर। उसमें इतने लंबे और ब्लॉन्ड बाल थे मेरे विग के। फिल्म रिलीज हुई थी शुक्रवार को, शनिवार को चली और रविवार को उतर गई थी। मुझे सोमवार को पता चला, जब एक फोटो देखी मैंने, कि सिर के बाल ब्लॉन्ड थे और छाती के काले।"

फिल्म को मिली सिर्फ 4.4 रेटिंग

सलमान खान की यह फिल्म साल 1992 में आई थी। यह एक हॉरर-एक्शन फिल्म थी, जिसमें सलमान खान काफी मस्कुलर अंदाज में नजर आए थे, लेकिन फिल्म की कहानी और इसका डायरेक्शन लोगों को पसंद नहीं आया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी और इसके बाद शायद ही सलमान खान ने कभी इस तरह का किरदार निभाया। फिल्म की IMDb रेटिंग 4.4 है और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं कि आप यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा अमृता सिंह, कादेर खान और पुनीत ईस्सर ने अहम किरदार निभाए थे।

ये भी पढ़ें:रजनी ताई दिखाएगी अपना असली रंग, अनुपमा डांस की मदद से बचाएगी चॉल?
ये भी पढ़ें:अशनूर कौर का घर पर यूं हुआ स्वागत, दरवाजा खुलते ही फर्श पर बैठ गईं एक्ट्रेस
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।