करोड़ों कमाने वाले सलमान खान इसलिए रहते हैं दो बेडरूम के अपार्टमेंट में, 22 साल पहले बताई थी वजह
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सालों से दो बेडरूम के अपार्टमेंट में रह रहे हैं। करीब 22 साल पहले अपने एक इंटरव्यू में सलमान ने दो बेडरूम के घर में रहने की वजह बताई थी। इसके अलावा एक्टर ने फिल्म तेरे नाम और करण अर्जुन के बारे में भी बात की थी।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक फिल्म के लिए करोडो रुपए फीस लेते हैं। रियलिटी शो बिग बॉस के एक सीजन से उनकी साल भर की कमाई हो जाती है। इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक होने के बाद भी सलमान आज दो बेडरूम के कमरों में रहते हैं। कई बार एक्टर में बताया है कि उन्हें अपने पेरेंट्स के आस-पास रहना पसंद है, और उनकी जरूरत ज्यादा नहीं है इसलिए वो ये दो बेडरूम का अपार्टमेंट नहीं छोड़ते हैं। लेकिन इसके पीछे की वजह एक्टर ने सालों पहले बता दी थी।
इसलिए दो बेडरूम के घर में रहते हैं सलमान खान
लहरें को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि वो आज भी दो बेडरूम के अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए एक्टर ने कहा था कि अगर भविष्य में उनका काम नहीं चला तो उनके पास कम से कम ये दो बेडरूम का अपार्टमेंट तो होगा। इसके अलावा उन्हें एक साइकिल की जरूरत होगी। सलमान खान ये इंटरव्यू साल 2004 में आई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के सेट का है।
सलमान खान ने फिल्म तेरे नाम पर की थी बात
सलमान ने अपने इस इंटरव्यू में फिल्म तेरे नाम और करण अर्जुन के बारे में भी बात की थी। सलमान ने कहा था कि उन्होंने फिल्म तेरे नाम में कुछ नहीं किया था। सब कुछ डायरेक्टर, स्क्रीनप्ले का कमाल था। उन्होंने बस एक विग पहन कर इधर-उधर देखा। सेकंड हाफ में तो उन्होंने और कुछ नहीं कहा था। वो बस मुंह लटकाए हुए थे। आगे सलमान ने करण अर्जुन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा इस फिल्म में भी उन्होंने कुछ नहीं किया था। दूसरे लोग उनके लिए काम कर रहे थे। लेकिन इस फिल्म के लिए उनकी तारीफ हुई थी। एक्टर ने माना कि कई बार वो मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें सराहा नहीं जाता। लेकिन कई बार मेहनत नहीं करते तो लोग तारीफ करते हैं।
सलमान खान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। हाल में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ये कहा गया था कि फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग दोबारा से की गई है। फिलहाल फिल्म की रिलीज को लेकर कोई नई अपडेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा सलमान खान अपनी बेनाम फिल्म की शूटिंग भी इसी महीने शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखाया जाएगा। सलमान शानदार अवतार में दिखेंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म को साउथ मेकर्स बना रहे हैं। वामशी पेडिपल्ली इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं दिल राजू इसके प्रोड्यूसर हैं। नयनतारा सलमान खान के साथ नजर आ सकती है। ये फिल्म अगले साल ईद पर दस्तक देगी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


