Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen Salman Khan Had no money to give puncture waala borrowed from stranger
जब सलमान के पास नहीं थे पंक्चर वाले को देने के पैसे, हवा भरवाने के लिए अजनबी से लेना पड़ा था उधार

जब सलमान के पास नहीं थे पंक्चर वाले को देने के पैसे, हवा भरवाने के लिए अजनबी से लेना पड़ा था उधार

संक्षेप:

सुनिए वो किस्सा जब पंक्चर वाला सलमान खान को नहीं पहचान पाया और पैसे नहीं होने पर साइकिल छोड़कर जाने को कहा। सलमान खान को तब एक अजनबी से उधार लेना पड़ा था।

Tue, 28 Oct 2025 01:51 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कभी-कभी सुपरस्टार्स के साथ भी ऐसी चीजें हो जाती हैं जो उन्हें जिंदगी भर के लिए बड़ी सीख दे जाती हैं। कई बार बड़े एक्टर्स के साथ ऐसा हुआ है जब कोई उन्हें पहचान नहीं सका और उन्हें आम आदमी की तरह ही ट्रीट किया। कुछ ऐसा ही किस्सा सलमान खान के साथ हुआ था, जब वो एक पंक्चर की दुकान पर अपनी साइकिल में हवा भरवाने के लिए पहुंचे और वो शख्स यह नहीं जानता था कि सलमान खान एक बड़े सुपरस्टार एक्टर हैं। दुकान पर भीड़ लग गई, क्योंकि सलमान का उस दुकान पर कुछ पैसा उधार था और उनकी जेब में तब वो उधारी चुकाने के लिए पैसे नहीं थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब सलमान खान के पास नहीं थे देने को पैसे

सलमान खान ने खुद एक इंटरव्यू में यह किस्सा सुनाया था। सलमान खान ने बताया, "मैं अपनी साइकिल में हवा भरवाने जाया करता था और वो मुझसे 25 पैसे लिया करता था। और एक दिन जब मैं और कटरीना बांद्रा में साइकिल चला रहे थे तब उसी के पास गए और कहा- हवा भर दो। तो उसने मुझे देखा और कहा- बाबा तुमको 8 रुपये देना है मेरे। मैंने कहा- आठ रुपये? उसने कहा- हां। वो मुझे पहचान गया था कि मैं उसके यहां हवा भरवाने आया करता था। लेकिन वो नहीं जानता था कि मैं सुपरस्टार सलमान खान बन चुका हूं।"

पंक्चर वाले ने कहा- साइकिल छोड़कर जाओ

सलमान खान ने बिना अपनी पहचान बताए बात आगे बढ़ाई और उस पंक्चर वाले से पूछा- अब कितना लेते हो? तो उसने जवाब दिया- अब दो रुपये लेते हैं, क्योंकि 25 पैसे का जमाना चला गया। सलमान खान ने कहा, "हां, वो पता है।" सलमान खान ने बताया, "मैंने उससे कहा कि मैं घर जाकर पैसे भिजवा देता हूं। तो उसने कहा- नहीं, साइकिल छोड़ जाओ। तो मैंने पलटकर देखा तो भीड़ जम गई थी वहां पर।" क्योंकि कटरीना भी साथ थीं, तो बड़ी अजीब सिचुएशन बन गई थी। सलमान खान ने कहा- मैं पलटा और किसी से पूछा कि कितने पैसे हैं तुम्हारे पास यार?

सलमान से कहा- बचे पैसे वापस लेकर जाओ

सलमान खान ने बताया, "वहां एक आदमी खड़ा था जिसने अपना पर्स खोलकर मेरी तरफ बढ़ा दिया। मैंने कहा- सौ ले लूं? उसने कहा- हां ले लो। उसने कहा- जितने चाहिए ले लो। मैंने वो पैसे उस आदमी को दिए और कहा- चाचा यह रखो। उसने कहा- नहीं, लेकर जाओ 92 रुपये वापस।" सलमान खान ने यह किस्सा सुनाते हुए पैसों की वैल्यू के बारे में बताया था। उन्होंने कहा- पैसा बहुत जरूरी है। लेकिन जब आपके पास बहुत सारा हो जाता है तो वह सिर्फ पैसा ही है, उसकी खुद की कोई वैल्यू नहीं है।

ये भी पढ़ें:DDLJ की स्क्रिप्ट में अलग था यह सीन, शाहरुख खान ने शूटिंग के वक्त बदल दिया
ये भी पढ़ें:बिग बॉस 19 के सबसे विवादित झगड़े, कुछ में तो तार-तार हो गई मान-मर्यादा
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।