जब सैफ अली खान ने बताया था उनकी मां-बहनों को गालियां देती थीं पहली पत्नी अमृता सिंह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • जब सैफ अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ अपने रिश्ते के कड़वे सच को दुनिया के सामने रखा था। एक्टर ने बताया था कि कैसे उन्हें जलील किया गया था, मां, बहनों को गालियां दी गईं।

जब सैफ अली खान ने बताया था उनकी मां-बहनों को गालियां देती थीं पहली पत्नी अमृता सिंह

90 के दशक की सबसे चर्चित शादियों में से एक, सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी, हमेशा सुर्खियों में रही। दोनों ने उम्र और मजहब की परवाह किए बिना 1991 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं सका। सैफ के इस फैसले से उनकी मां, शर्मिला टैगोर, बेहद नाराज थीं। हालांकि, प्यार के बावजूद, दोनों के रिश्ते में धीरे-धीरे खटास आ गई। सैफ आने अपने एक इंटरव्यू में अमृता के साथ तलाक के बारे में बात की बात की थी। एक्टर ने बताया था कि कैसे उन्हें हर बार जलील किया जाता था और उनके परिवार को गालियां दी गईं।

कहा जाता है कि अमृता के तेज-तर्रार व्यवहार और सैफ के करियर की शुरुआत में संघर्ष ने उनके रिश्ते में दरार डाली। अमृता उस समय इंडस्ट्री की बड़ी स्टार थीं और सैफ अपने करियर के लिए संघर्ष कर रहे थे। लेकिन, जब रिश्ता टूटा, तो सैफ ने कुछ कड़वे सच भी सामने रखे। टेलीग्राफ के साथ एक इंटरव्यू में सैफ ने खुलासा किया कि कैसे अमृता उनके परिवार, खासकर उनकी मां और बहनों को गालियां देती थीं। सैफ ने कहा, "मैं अपनी मां और बहनों को ताने और गालियां सुनते हुए देखता था। मैं अमृता से टकराव नहीं चाहता था, वह मेरे जीवन का अहम हिस्सा थीं और रहेंगी। मैं चाहता हूं कि वह और मेरे बच्चे खुश रहें।"

sara ali khan and amrita singh

इसके अलावा, सैफ ने तलाक के बाद अपने बच्चों से मिलने की मुश्किलों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी बेटी सारा और बेटे इब्राहिम की बहुत याद आती है, लेकिन मुझे उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। तलाक के बाद मुझे कभी उनके पास जाने की अनुमति नहीं दी गई।” सैफ ने तलाक के बाद अमृता को गुजारा भत्ता देने की बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनका तलाक इंडस्ट्री के सबसे महंगे तलाकों में से एक था।

सैफ ने कहा, "मैं अमृता को 5 करोड़ रुपये देने वाला हूं, और पहले ही उन्हें 2.5 करोड़ रुपये दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं अपने बेटे के 18 साल का होने तक हर महीने 1 लाख रुपये दे रहा हूं। मैं शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास उस तरह का पैसा नहीं है। मैंने उनसे वादा किया है कि, मैं बाकी पैसे का भुगतान करूंगा और मैं करूंगा, भले ही मुझे मरने तक कड़ी मेहनत करनी पड़े। मैंने विज्ञापन, स्टेज शो और फिल्मों से जो कुछ भी कमाया है, अपने बच्चों के लिए कमाया है। मेरे पास पैसे नहीं हैं। हमारा बंगला अमृता और बच्चों के लिए है।” सैफ के इस बयान के बाद अमृता की तरफ से कोई रिएक्शन कभी सामने नहीं आया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजब सैफ अली खान ने बताया था उनकी मां-बहनों को गालियां देती थीं अमृता सिंह