‘तुम्हारे पति ही बेटी के पिता है या फिर...’,जब राजेश खन्ना ने मौसमी चटर्जी से पूछा था अजीब सवाल, ऐसा दिया जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मौसमी चटर्जी का चुलबुलापन और राजेश खन्ना की गंभीरता हर किरदार को खास बना देती थी। लेकिन मौसमी राजेश खन्ना के नेचर और उनकी पर्सनैलिटी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। हद तो तब हुई जब एक बार राजेश ने मौसमी से उनकी बेटी के पिता होने पर सवाल उठाया था।

‘तुम्हारे पति ही बेटी के पिता है या फिर...’,जब राजेश खन्ना ने मौसमी चटर्जी से पूछा था अजीब सवाल, ऐसा दिया जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी 70 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री रही हैं। अपने करियर में मौसमी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मौसमी न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपनी एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। मौसमी ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर कई बड़ी स्टार्स संग स्क्रीन शेयर किया, लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा राजेश खन्ना संग पसंद की जाती थी। दोनों ने 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और 'भोला भाला' जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया। मौसमी चटर्जी का चुलबुलापन और राजेश खन्ना की गंभीरता हर किरदार को खास बना देती थी। लेकिन मौसमी राजेश खन्ना के नेचर और उनकी पर्सनैलिटी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। हद तो तब हुई जब एक बार राजेश ने मौसमी से उनकी बेटी के पिता होने पर सवाल उठाया था।

बेटी के पिता पर उठाया था सवाल

एक बार मौसम चटर्जी ने 'लहरें रेट्रो' के साथ अपने एक पुराने इंटरव्यू में राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्तों के बारे में कुछ किस्से भी शेयर किए थे। एक अजीब घटना को याद करते हुए, उन्होंने दावा किया था कि एक बार राजेश खन्ना ने उनकी बेटी के पिता होने पर सवाल उठाया था और पूछा था कि क्या उनके पिता जयंत मुखर्जी ही हैं या एक्टर विनोद मेहरा हैं? जिन्हें नहीं पता, मौसमी ने विनोद मेहरा के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिससे बाद में यह अफवाह फैली कि वह उनके साथ जुड़ी हुई हैं।

'राजेश खन्ना ने कई बार गंदी चालें चलीं'

एक्ट्रेस ने आगे नाराजगी जताते हुए कहा था, 'राजेश खन्ना ने कई बार गंदी चालें चलीं। आज वो हमारे बीच नहीं हैं। मैं उनके आखिरी दिनों में उनसे मिलने भी गई थी। वो मेरी छोटी बेटी के सामने मेरी तारीफ कर रहे थे। उन्होंने उससे कहा- तुम्हारी मां पागल थी, लेकिन हम सब उससे डरते थे। वो किसी भी तरह की बकवास में यकीन नहीं करती थी और करारा जवाब देती थीं।' इस पर मैं भी राजेश को पलट कर जवाब देती थी कि राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटियों का जिक्र करते हुए कहा था, 'हां, मैंने वापस सुना देती थी। मैंने भी उनसे पूछ लिया था- ये ऋषि कपूर की बेटी है या आपकी?' एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके ऐसे जवाब ने सुपरस्टार को अवाक कर दिया था।

'वह एक बिगड़ा हुआ बच्चा था'

वहीं, मौसमी चटर्जी ने हाल ही में NDTV को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान मौसमी ने राजेश खन्ना के करियर के शिखर पर उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को याद करते हुए अपनी बातें शेयर कीं। मौसमी ने कहा, 'वह एक बिगड़ा हुआ बच्चा था। उसकी सफलता हमेशा उसके दिमाग पर हावी रहती थी।' जैसे-जैसे अमिताभ बच्चन का सितारा चमकने लगा और राजेश खन्ना का स्टारडम धीरे-धीरे ढलने लगा, उन्हें अक्सर अकेलेपन, निराशा और शराब की लत जैसी निजी मुश्किलों से जूझते हुए देखा गया।

'यह सब कर्म है'

मौसमी चटर्जी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी उनमें अकेलापन महसूस किया। इस पर एक्ट्रेस कहा, 'नहीं, यह सब कर्म है, जिस तरह से आप अपनी जिंदगी को संवारते हैं, जिस तरह से आप वह बनने का दिखावा करते हैं जो आप नहीं हैं, और जिस तरह से आप सभी रिश्तों पर प्रतिक्रिया देते हैं।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।