आज तूने साबित कर दिया…बुरे दौर में समीर अनजान के सामने इमोशनल हो गए थे RD बर्मन, कही दिल छूने वाली बात

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RD बर्मन ने अपने करियर के बुरे दौर में गीतकार समीर अनजान को अपने घर बुलाकर कही थी ये इमोशनल कर देने वाली बात। समीर का जवाब सुनने के बाद RD बर्मन ने कहा था कि उन्होंने साबित कर दिया कि वो अनजान के बेटे हैं।

आज तूने साबित कर दिया…बुरे दौर में समीर अनजान के सामने इमोशनल हो गए थे RD बर्मन, कही दिल छूने वाली बात

हिंदी फिल्मों में RD बर्मन के गानों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने करियर में राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर तक लिए खूबसूरत गीत बनाए। उनके घर के बाहर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी रहती थी। लेकिन फिर जब करियर का बुरा दौर शुरू हुआ तो RD बर्मन अकेले हो गए। उनके बुरे वक्त का एक किस्सा है जो गीतकार समीर अनजान ने बताया था। समीर की बातें सुन RD बर्मन की आंखें भर आई थीं।

RD बर्मन ने समीर अनजान को बुलाया था घर

समीर अनजान ने अपने अलग इंटरव्यू में RD बर्मन के साथ हुई इस मुलाकत के बारे में बात की है। अपने एक इंटरव्यू में समीर अनजान ने बताया था कि उन्हें एक दिन RD बर्मन का फोन आया। समीर कहते हैं, ‘पंचम दा का फोन आया और उन्होंने पूछा कि समीर कहां हो? मैंने कहा अंकल यहीं हूं आप बताइए। पंचम दा ने कहा कि घर आकर मिलो।’ समीर आगे कहते हैं कि किसी समय पर पंचम दा के घर के बाहर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, म्यूजिशियन की लाइन लगी रहती थी। लेकिन उस दिन कोई नहीं था। वो अकेले चाइना सिल्क के लुंगी कुर्ते में हाथ में अपना जाम लिए खड़े थे।

समीर के सामने RD बर्मन की आंखों में आ गए थे आंसू

समीर ने आगे बताया कि पंचम दा ने उनसे कहा कि एक प्रोड्यूसर आया था। उसने कहा कि ये फिल्म मैं आपके साथ करूंगा लेकिन शर्त ये है कि इसके गाने समीर जी लिखेंगे। पंचम दा ने समीर से कहा ‘भगवान की दुआ से तेरा बड़ा नाम हो गया है। तो मैं उस प्रोड्यूसर को बोल दूं कि समीर करेगा’। समीर ने कहा कि ये कहते हुए पंचम दा की आंखें भर आई।

समीर की इस बात ने छू लिया था दिल

समीर ने आगे कहा, ‘मैंने पंचम दा से कहा कि आप जब आप एक ब्लैंक पेपर लाइए। मैं लिखकर जाता हूं कि आज के बाद कोई प्राइस नहीं, कोई टाइमिंग नहीं, आप जो टाइम आप बोलोगे मैं आऊंगा, जो गाना बोलोगो मैं लिख दूंगा और जो पैसा दोगे मैं ले लूंगा। ये सुनने के बाद पंचम दा खड़े हुए और मुझे गले लगा लिया और बोले 'आज तूने साबित कर दिया कि तू अनजान का बेटा है।' इसके बाद समीर ने पंचम दा के लिए गाने लिखे।

RD बर्मन की आखिरी फिल्म

बता दें, RD बर्मन के अंतिम समय में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। उस समय तक नए म्यूजिक डायरेक्टर्स ने इंडस्ट्री पर अपनी जगह बना रहे थे। पंचम दा का आखिरी म्यूजिक उनकी डेथ के बाद रिलीज हुआ। वो फिल्म थी 1942:ए लव स्टोरी। ये फिल्म RD की डेथ के बाद रिलीज हुई थी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।