जब रत्ना पाठक ने बताया क्यों मॉडर्न महिलाओं के रोल को किया रिजेक्ट, कहा- जो सुट्टा और शराब...
- रत्ना पाठक बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक कई शानदार किरदार निभाए हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू में रत्ना ने इस बारे में बात की थी कि आखिर क्यों वो मॉडर्न महिलाओं के रोल को रिजेक्ट करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं। उनके काम की हर कोई तारीफ करता है। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, रत्ना पाठक उन हिरोइनों में से हैं जो रियल लाइफ में भी अपनी बातों को खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं। रत्ना पाठक ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि आखिर क्यों वो मॉडर्न महिलाओं के रोल रिजेक्ट करती हैं। इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फेमिनिज्म के बारे में भी बात की थी।
जब रत्ना ने बताया क्या है मॉडर्निटी?
मैशेबल इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में रत्ना पाठक ने कहा था, "आजकल, आधुनिक महिलाओं को लेकर सोच ये हो गई जो शराब और सुट्टा पीती हों। मुझे कई स्क्रिप्ट्स इसलिए रिजेक्ट करनी पड़ी क्योंकि मॉडर्न आंटी क्या होती हैं, मॉडर्न मम्मी क्या होती है, मॉडर्न दादी/नानी क्या होती है, जो बैठ के सुट्टा मारती है। मॉडर्निटी आपके दिमाग में होगी है, आप लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं वो मॉडर्निटी है, और ये सिर्फ वो नहीं होती कि आप बात कैसे करते हैं।"
फेमिनिज्म पर क्या बोली थीं रत्ना पाठक
इसके अलावा रत्ना पाठक से फेमिनिज्म के बारे में सवाल किया गया था। सवाल के जवाब में रत्ना पाठक ने कहा था, "फेमिनिज्म मुझसे अलग तो नहीं है। मैं अपने प्वाइंट्स को मजबूती से रखती हूं, और वही मैं हूं। उन्होंने कहा कि मुझे समझ आया कि मुझे इसकी जरूरत है।"
बता दें, रत्ना पाठक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मंडी से की थी। रत्ना पाठक को कॉमेडी शो साराभाई वरसेज साराभाई के लिए भी जाना जाता है। रत्ना पाठक के और कामों की बात करें तो उन्हें जाने तू या जाने ना, खूबसूरत जैसी फिल्मों में मां के रोल के लिए जाना जाता है। वहीं, रत्ना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह से शादी करई है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


