जब विजय की कॉल ने खोल दी रश्मिका के प्यार की पोल, एक्ट्रेस को कहना पड़ा- तुम स्पीकर पर हो!
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने प्यार को काफी वक्त तक दुनिया से छिपाए रखा, लेकिन फिर एक फोन कॉल ने उनकी मोहब्बत की पोल सबके सामने खोल दी, देखिए वो वीडियो।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कल (26 फरवरी 2026) को सात फेरे लेने जा रहे हैं। सालों तक रिलेशनशिप में रहा यह जोड़ा फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों ने सालों तक अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाए रखा, लेकिन उनका हमेशा एक-दूसरे की तारीफ करना फैंस को यह हिंट तो देता था कि उनके बीच कुछ तो है, जो दोस्ती से ज्यादा है। हालांकि कपल की लव स्टोरी का सीक्रेट खुलकर लोगों के सामने तब आया जब एक शो के दौरान विजय देवराकोंडा ने बड़े प्यार से रश्मिका मंदाना से फोन पर बात की, उनके एक खास निकनेम ने उनके प्यार को पहली बार दुनिया के सामने उजागर कर दिया।
जब रणबीर के कहने पर रश्मिका ने लगाया फोन
किस्सा साल 2023 का है, जब रश्मिका मंदाना फिल्म 'एनिमल' का प्रमोशन कर रही थीं। एक टॉक शो के दौरान, रश्मिका के को-स्टार रणबीर कपूर ने उनसे जिद की कि वो स्टेज पर ही विजय देवरकोंडा को कॉल करें। उस वक्त वहां फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी मौजूद थे। जैसे ही रश्मिका ने विजय को फोन लगाया, विजय ने बिना देर किए कॉल उठाया और बड़े ही कैजुअल अंदाज में पूछा, 'व्हाट्सअप रे?' विजय के मुंह से यह क्यूट निकनेम 'रे' सुनते ही रश्मिका सबके सामने ब्लश करने लगीं। उनके हाव-भाव देखकर रणबीर कपूर और शो के अन्य लोग भी मुस्कुराने लगे। यह वह पल था जब फैंस को यकीन हो गया था कि इनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। रश्मिका मंदाना ने शरमाते हुए विजय से कहा- तुम स्पीकर पर हो, और सभी सुन रहे हैं।
संगीत सेरिमनी में इस गाने पर होगा डांस
एक रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा अपनी संगीत सेरिमनी में एक स्पेशल कोरियोग्राफ्ड कपल डांस करेंगे। यह डांस उनकी 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' के सुपरहिट गाने 'इनकेम इनकेम इनकेम कावाले' पर होगा। यह वही रोमांटिक ट्रैक है जिसने पर्दे पर विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री ने हमेशा के लिए यादगार बना दिया था। अब सालों बाद, यह गाना उनकी रीयल-लाइफ लव स्टोरी के सबसे बड़े सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने वाला है। एक तरफ जहां अपकमिंग फंक्शन्स की तस्वीरों और वीडियोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, वहीं दूसरी तरफ अभी तक जो फोटोज सामने आई हैं उनसे पता चल रहा है कि कपल ने अपनी शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन्स को काफी कैजुअल रखने का फैसला किया है। मेहमानों के फन और मस्ती का पूरा इंतजाम है।
फिल्मी सेट पर शुरू हुआ दोनों का रिश्ता
विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात साल 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' के दौरान हुई थी। इसके बाद 2019 में फिल्म 'डियर कॉमरेड' में भी उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। रश्मिका की सगाई पहले उनके को-स्टार रक्षित शेट्टी से हुई थी, लेकिन 2018 में यह रिश्ता टूट गया। वहीं विजय का नाम भी एक बेल्जियम मूल की एक महिला के साथ जोड़ा जाता था, लेकिन बाद में वो खबरें शांत हो गईं। साल 2022 से विजय और रश्मिका के अफेयर की अफवाहें तेज हुईं, लेकिन दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। फाइनली अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक बेहद निजी समारोह में इस जोड़े ने सगाई की थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


