प्रिया गिल ने सबके सामने जड़ दिया था शाहरुख खान को थप्पड़, इस शर्त की वजह से फिल्मों से हुईं दूर
आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने खुद कहा था कि उनके फिल्मी करियर का सबसे शर्मनाक किस्सा वो है जब उन्होंने शाहरुख खान को थप्पड़ मारा था।

शाहरुख खान की फिल्म जोश तो आप लोगों ने देखी ही होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या राय, चंद्रचूर सिंह और प्रिया गिल थे। फिल्म में प्रिया ने शाहरुख का लव इंट्रेस्ट का किरदार निभाया था। इस फिल्म के दौरान प्रिया ने शाहरुख को थप्पड़ मारा था। हालांकि वो थप्पड़ एक गाने का हिस्सा था, लेकिन आज तक प्रिया को उस थप्पड़ मारने का अफसोस है।
प्रिया का शर्मनाक किस्सा
प्रिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘मैं आपको बताती हूं कि अपने फिल्मी करियर में सबसे शर्मनाक चीज जो मैंने की है वो है शाहरुख खान को थप्पड़ मारना।’
शाहरुख को पंच मार दिया था
प्रिया ने बताया था कि कई रीटेक के बावजूद डायरेक्टर उन्हें और इन्टेन्सिटी से शाहरुख को थप्पड़ मारने को बोलते थे। प्रिया ने कहा था, ‘मुझे उन्हें एक गाने में थप्पड़ मारना था और मंसूर मुझे बोलते रहे प्रिया यह ऐसा लग ही नहीं रहा जैसे कोई लड़की गुस्से में थप्पड़ मार रही हो। मैं बोलती रही ओके मैं कोशिश कर रही हूं और शाहरुख बोलते रहे मुझे कि मारो मुझे...मारो। मंसूर बोलते रहे कि मारो उसे मारो। मैंने फिर उन्हें पंच मार दिया जोर से। ओह माय गॉड, मैं उस बात को कभी नहीं भूल सकती।’
प्रिया को कहा गया लड़कियां तुमसे नफरत करेंगी
प्रिया ने आगे बताया था, ‘इसके बाद सन्नाटा छा गया था। सब चुप थे और कैमरा चलता रहा। मुझे लगा डायरेक्ट शायद कट बोलना भूल गए रिएक्शन की वजह से। मुझे याद है कि कैमरामेन ने मुझे कहा कि लड़कियां तुमसे नफरत करने वाली हैं क्योंकि तुमने शाहरुख को मारा है।’
प्रिया का करियर
प्रिया के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और चंद्रचूर सिंह थे। हालांकि प्रिया को पॉपुलैरिटी फिल्म तुम बिन से मिली थी। इसके बाद प्रिया ने जोश की। लेकिन फिर आगे प्रिया की कुछ फिल्में फ्लॉप होती रहीं।
प्रिया ने रखी थी एक शर्त
प्रिया को फिर ऐसी फिल्मों के ऑफर मिले जिसमें बोल्ड सीन थे, लेकिन एक्ट्रेस ने करने से मना कर दिया। उनकी शर्त थी कि वह कभी बोल्ड सीन नहीं देंगी और ऐसा करके उन्हें फिल्मों के ऑफर कम मिले और फिर उन्होंने लाइमलाइट की दुनिया से दूरी बनानी शुरू कर दी।
ऐसा कहा जाता है कि प्रिया ने फिर शादी कर ली और शादी के बाद वह डेनमार्क में सेटल हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


