जब दिया मिर्जा को 'पनौती' कहने लगे लोग, राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने बदली किस्मत

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Dia Mirza: दिया मिर्जा ने बताया कि कैसे भले ही उनकी पहली फिल्म आइकॉनिक हिट रही, लेकिन उसके बाद एक के बाद एक फ्लॉप के चलते उन्हें पनौती का टैग दे दिया गया था।

जब दिया मिर्जा को 'पनौती' कहने लगे लोग, राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने बदली किस्मत

एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने बॉलीवुड में अपने सफर के 25 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' आज एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। लेकिन हकीकत यह है कि रिलीज के वक्त यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। एक हालिया इंटरव्यू में दिया मिर्जा ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उनकी कई बड़ी फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं थीं, जिसके बाद इंडस्ट्री में उन्हें 'पनौती' कहा जाने लगा था। दिया ने बताया कि जो लोग उन्हें साइन करने के लिए लाइन लगाते थे, वे अचानक उनसे दूर हो गए।

दिया मिर्जा के लिए मुश्किल रहा था वह दौर

दिया मिर्जा ने बताया कि उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ कंपेयर किया जाता था। इसी बीच 24 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। इस भावनात्मक चोट और करियर के उतार-चढ़ाव से परेशान होकर दिया ने काम से छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया। उन्हें लगा कि वो अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रही हैं, लेकिन चीजें उनके पक्ष में नहीं जा रही थीं। ब्रेक के बाद उन्होंने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया और 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' और 'बॉबी जासूस' जैसी फिल्में बनाईं।

राजकुमार हिरानी ने बदलकर रख दी किस्मत

दिया के करियर में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने खुद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को फोन कर काम मांगा। दिया ने बताया, 'मुझे याद है जब संजू की कास्टिंग चल रही थी, मैंने राजू सर को फोन किया और कहा कि प्लीज मुझे काम दीजिए, मेरे पास कोई काम नहीं है और मैं स्ट्रगल कर रही हूं। मैं स्क्रीन टेस्ट देने के लिए भी तैयार हूं।' राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर और अपनी टीम से बात की और दिया को संजय दत्त की पत्नी 'मान्यता दत्त' का रोल ऑफर किया।

'संजू' की सक्सेस के बाद खुलने लगे नए दरवाजे

दिया इस रोल को 'लाइफसेवर' मानती हैं, क्योंकि इसी फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में दोबारा मजबूती से खड़ा किया। 'संजू' की ब्लॉकबस्टर सक्सेस ने दिया मिर्जा के करियर की दिशा पूरी तरह बदल दी। इसके बाद उन्हें वेब सीरीज 'काफिर' का ऑफर मिला, जिसे वे अपनी लाइफ का सबसे बड़ा बदलाव मानती हैं। दिया के मुताबिक, उस एक रोल और कहानी ने उनकी जिंदगी को कई मायनों में बदल दिया। बता दें कि दिया मिर्जा को पिछले दिनों वेब सीरीज 'IC 814: द कंधार हाईजैक' और फिल्म 'नादानियां' में देखा गया।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।