क्यों इमोशनल सीन्स में नहीं रोते थे दिलीप कुमार? नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया ट्रैजिडी किंग का सीक्रेट
आपने शायद कभी नोटिस किया हो कि दिलीप कुमार अपनी फिल्मों के इमोशनल सीन्स में शायद ही कभी फूट-फूटकर रोते या फिर आंसू बहाते नजर आते थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनके इस सीक्रेट के बारे में एक टॉक शो में बताया था।

बॉलीवुड के दिवंगत लीजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार को ट्रैजिडी किंग भी कहा जाता था। दिलीप साहब हर सीन में ऐसी जान फूंक दिया करते थे कि फिल्म देखने के बाद घर लौटकर भी वो सीन लोगों के जेहन में छपा रह जाता था। लेकिन क्या आपको पता है कि वो ऐसा एक खास हुनर और समझ के चलते कर पाया करते थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिलीप साहब के इस हुनर के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बताई यह बात इस तरफ भी इशारा करती है, कि क्यों कई एक्टर स्क्रीन पर बहुत रोने के बावजूद भी जनता तक वो इमोशन डिलीवर नहीं कर पाते हैं।
यूं ही ट्रैजिडी किंग नहीं बने दिलीप कुमार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया- आपने अक्सर देखा होगा कि टीवी सीरियल में पूरा परिवार खड़ा है और आंसू बहा-बहाकर रो रहा है। लेकिन जनता बिना जरा सा भी भावुक हुए एकटक वो सब देख रही है। वो ग्लिसरीन डाल-डालकर रोए जा रहे हैं, एक-एक बाल्टी ग्लिसरीन डाले ले रहे हैं अपनी आंखों में लेकिन जनता को कुछ फील नहीं हो रहा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया, 'इसीलिए दिलीप साहब के बारे में कहा जाता है कि वो ट्रैजिडी किंग हैं। लेकिन ट्रैजिडी में भी वो कभी रोए नहीं। इसीलिए उनकी ट्रैजिडी ज्यादा बड़ी लगती थी।'
नवाजुद्दीन ने बताया भरत मुनि का सबक
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- मैंने कहीं पर यह कहा था कि भरत मुनि के नाट्य शास्त्र में कहा गया है कि अभिनेता का काम होता है रस की उत्पत्ति करना, उसका स्वाद करना एक्टर का काम नहीं है। स्वाद करना दर्शकों का काम होता है। शायद यही वजह है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अपनी फिल्मों में वो जादू पैदा कर पाते हैं, जो हमें विरले ही बॉलीवुड के एक्टर्स की अदाकारी में देखने को मिलता है। बता दें कि धुरंधर मूवी के उस सीन में जिसमें रहमान डकैत अपने मरे हुए बेटे की लाश देखने जाता है, अक्षय खन्ना ने भी कुछ ऐसा ही अभिनय किया था। वह रोए नहीं थे और यह बात लोगों ने नोटिस की।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्में
मालूम हो कि अक्षय खन्ना के उस सीन की तुलना दर्शकों ने गॉडफादर वाले सीन के साथ की थी। बात नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सेक्शन 108', 'नूरानी चेहरा', 'संगीन' और 'द ग्रेट इस्केप फरार' में काम करते नजर आएंगे। इनमें से किसी भी फिल्म का टीजर अभी रिलीज नहीं किया गया है और दर्शकों को बड़ी बेसब्री से अपने पसंदीदा कलाकार की अगली फिल्म का इंतजार है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


