जब राज कपूर से शादी करने के लिए नरगिस ने लगाई थी होम मिनिस्टर मोरारजी देसाई से गुहार, मांगी थी कानूनी सलाह
राज कपूर और नरगिस एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। एक तरफ जहां नरगिस उनसे शादी करके अपना घर बसाना चाहती थीं। वहीं, राज कपूर जो कि पहले से शादीशुदा थे वो अपनी पत्नी कृष्णा को तलाक देने के लिए तैयार नहीं थे।

हिंदी सिनेमा न सिर्फ अपनी दमदार फिल्मों के लिए बल्कि कई ऐसी प्रेम कहानियों के लिए भी जानी जाती है, जो हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गई हैं। इनमें से एक लव स्टोरी है राज कपूर और नरगिस दत्त की। दोनों की लव स्टोरी आज भी काफी खबरों में रहती हैं। राज कपूर नरगिस को देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। उनकी प्रेम कहानी तब और भी ज्यादा परवान चढ़ी जब उन्होंने एक-साथ कई फिल्मों में काम करना शुरू किया। उस दौरान में हर दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। राज कपूर और नरगिस एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। एक तरफ जहां नरगिस उनसे शादी करके अपना घर बसाना चाहती थीं। वहीं, राज कपूर जो कि पहले से शादीशुदा थे वो अपनी पत्नी कृष्णा को तलाक देने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में नरगिर के पास कोई रास्ता नहीं बचा तो वो होम मिनिस्टर से मिलने पहुंच गई थीं और उनसे गुहार लगाई थी।
गृह मंत्री से मिलने पहुंची थीं नरगिस
दरअसल, राज कपूर के प्यार में नरगिस इस कदर दीवानी थी कि वो उन्हें किसी भी हाल में पाना चाहती थीं, लेकिन इन इसमें सबसे बड़ी समस्या था राज कपूर का पहले से शादीशुदा होना। ऐसे में बिना तलाक दिए राज कपूर से शादी कैसे हो, इसका रास्ता निकालने के लिए नरगिस तत्कालीन गृह मंत्री मोरारजी देसाई के पास पहुंच गईं थीं।
लगाई थी गुहार
मधु जैन ने अपनी किताब, 'फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा: द कपूर्स' में लिखा है, 'नरगिस का राज कपूर से शादी करने के लिए इतनी ज्यादा क्रेजी थी कि उन्होंने बंबई के तत्कालीन गृहमंत्री मोरारजी देसाई तक से इस बारे में सलाह ले डाली कि वो किस तरह कानूनी रूप से राज कपूर से शादी कर सकती हैं।'
एक वक्त आया जब नरगिस समझ गई थीं
राज कपूर भी नरगिस को हमेशा के लिए अपना बनाना चाहते थे, लेकिन उनके पिता पृथ्वीराज कपूर इसके सख्त खिलाफ थे। धीरे-धीरे नरगिस को भी समझ में आ गया कि राज कपूर उनसे कभी शादी नहीं करने वाले हैं। ऐसे में नरगिस ने राज कपूर की जिंदगी से खुद को पूरी तरह से दूर करने का फैसला कर लिया। इसके लिए उन्होंने जो कदम उठाया उससे राज कपूर को भी झटका लगा।
आरके फिल्म्स के बाद ये थी उनकी पहली मूवी
सालों से आरके फिल्म्स की फिल्मों में काम करने वाली नरगिस ने जब मदर इंडिया साइन कर ली तो राज कपूर को अहसास हो गया कि अब नरगिस उनसे दूर हो गई हैं। इसके बाद नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त की एंट्री हुई और साल 1958 में दोनों ने शादी कर ली।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


