जब नाना ने ली थी अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस, बोले- बच्चन साहब के साथ काम करूंगा तो...

लाइव हिन्दुस्तान
share

नाना पाटेकर के ढेरों किस्से हैं, ऐसा ही एक किस्सा एक्टर कमलेश सावंत ने सुनाया। कमलेश ने फिल्म दृश्यम में इंस्पेक्टर गायतोंडे का रोल किया था।

Nana Patekar and Amitabh Bachchan
नाना पाटेकर ने मांगी थी अमिताभ बच्चन से एक रुपये ज्यादा फीस।

लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। फिल्म 'दृश्यम' में इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभा चुके एक्टर कमलेश सावंत ने एक हालिया इंटरव्यू में नाना पाटेकर का एक यादगार किस्सा सुनाया। कमलेश सावंत ने बताया कि नाना पाटेकर ने एक बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए एक फिल्म में उनसे सिर्फ एक रुपये ज्यादा फीस मांगी थी। कथित तौर पर उन्हें यह फीस दी भी गई थी और उन्होंने फिल्म में अमिताभ के साथ स्क्रीन शेयर की।

'बच्चन साहब के साथ काम करूंगा तो..'

एक्टर कमलेश सावंत ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा, "मैंने एक फिल्म में उनके साथ काम किया था, लेकिन बदकिस्मती से मेरा उनके साथ एक भी सीन नहीं है।" कमलेश ने कहा कि उन्हें कभी-कभी इस बात का दुख होता है। एक्टर ने बताया, "हमने उन्हें काम करते देखा है और उनकी कई कहानियां भी सुनी हैं। कमलेश ने बताया, “मैंने सुना है कि एक बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए उन्होंने सिर्फ उनसे 1 रुपये ज्यादा फीस मांगी थी। उन्होंने कहा था- बच्चन साहब के साथ काम करूंगा तो उनसे एक रुपये फीस ज्यादा लूंगा।”

अमिताभ से 1 रुपये ज्यादा फीस

इसके बाद कमलेश सावंत ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस किस्से में कितनी सच्चाई है, लेकिन कहते हैं कि अमिताभ बच्चन को उस फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये फीस मिली थी, वहीं नाना पाटेकर को एक करोड़ एक रुपये फीस मिली थी। कमलेश सावंत को नाना पाटेकर के गुजर जाने का बहुत दुख था और इंडस्ट्री को कहीं से कहीं लेकर आ गए नाना पाटेकर को याद करते हुए कमलेश ने बताया कि कैसे एक वक्त था जब पूरा बॉलीवुड सिर्फ डांस और म्यूजिक पर बेस्ड था, लेकिन फिर दमदार डायलॉग्स वाला ट्रेंड नाना पाटेकर लेकर आए।

नाना की एक्टिंग की यह थी ताकत

कमलेश सावंत ने कहा, "एक वक्त था जब पूरे बॉलीवुड का फोकस सिर्फ डांस और म्यूजिक पर था, लेकिन फिर धीरे-धीरे यह डायलॉग्स पर शिफ्ट हो गया। उस युग की शुरुआत नाना पाटेकर ने की थी। लोग उनके हर डायलॉग पर ताली बजाया करते थे।" दृश्यम फेम एक्टर ने बताया, "मैंने गणेश टॉकीज और जय हिंद टॉकीज में उनके डायलॉग्स के प्रति दीवानगी को खुद महसूस की है। लोग उनकी फिल्में कई बार देखते थे। उनके डायलॉग्स सुनकर वो पागल हो जाते थे। यही नाना पाटेकर की ताकत थी।" कमलेश ने बताया कि नाना की ताकत यह थी कि वह खचाखच भरे थिएटर में भी सन्नाटा छा जाता था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजब नाना ने ली थी अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस, ‘बच्चन साहब के साथ काम करूंगा तो..’