मोहम्मद रफी ने जब गाते-गाते बदली अपनी आवाज, आशा भोसले भी रह गई थीं दंग, रिलीज होते ही रच दिया था इतिहास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जिनकी आवाज का जादू ऐसा था कि सब उनकी ओर खिंचे चले आते थे। अब रफी साहब का किस्सा बताते हैं जब एक गाने के लिए उन्होंने अपनी आवाज ही बदल दी थी। 

मोहम्मद रफी ने जब गाते-गाते बदली अपनी आवाज, आशा भोसले भी रह गई थीं दंग, रिलीज होते ही रच दिया था इतिहास
मोहम्मद रफी और आशा भोसले

मोहम्मद रफी ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। उनकी आवाजा के लोग दीवाने थे। जब भी उनका गाना आता था तो फैंस के दिल में अपनी जगह जरूर बनाता था। अब हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसके लिए रफी साहब ने अपनी आवाज ही बदल दी थी और सबको हैरान कर दिया था।

किस फिल्म का था वो गाना

यह गाना फिल्म राजकुमार का था जो 1964 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर, साधना, पृथ्वीराज कपूर और प्राण जैसे सितारे थे।

जब मोहम्मद रफी ने दिखाया अपना करिश्मा

इस फिल्म के गाने मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, आशा भोसले, सुमन कल्याणपुर ने गाए थे। लेकिन इनमें से एक गाना ऐसा था जिसमें मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज का एक जादुई करिश्मा दिखाया।

अब एक गाना था जिसका नाम था दिलरुबा दिल पे तू सितम किए जाए। इस गाने को मोहम्मद रफी साहब ने आशा भोसले के साथ गाया है। उस वक्त स्टूडियो में म्यूजिक की पूरी टीम के साथ शम्मी कपूर भी थे क्योंकि शम्मी अपने गानों को लेकर काफी फोकस रहते थे इसलिए वह अपने गानों की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो आते थे।। अब सारे गाने गाने के बाद आई बारी 'दिलरुबा दिल पे तू सितम किए जा' की। यह एक जोशीला गीत था जिसमें रात के वक्त तबेले के लोग जश्न मना रहे हैं।

रफी साहब ने स्टूडियो में सबको किया हैरान

इस गाने में मोहम्मद रफी की इस लाइन से एंट्री होती है हम भी तो आग में जलते रहे। इस गाने में उनकी आवाज का अंदाज अलग था। इतना ही नहीं शंकर जयकिशन ने इसके लिए ऐसे इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल किया था जो अलग थे। जब रफी साहब इस गाने की आखिरी लाइन तक पहुंचे तब कुछ ऐसा हुआ कि स्टूडियो का माहौल ही बदल गया।

सबने कहा कमाल ही कर दिया

रफी साहब ने अपनी आवाज ही बदल दी। रिकॉर्डिस्ट ने शंकर जयकिशन की ओर देखा, लेकिन उन्होंने इशारा किया कि गाने को चलने दो। आशा भोसले भी हैरान होकर देख रही थीं। लेकिन उनका हिस्सा पहले ही खत्म हो गया था। अब रिकॉर्डिंग खत्म हुई तो रफी साहब के चेहरे पर एक अलग ही राहत थी। रिकॉर्डिस्ट ने कहा कि आपने तो कमाल ही कर दिया।

आशा ने कहा कि रफी साहब अच्छा हुआ आपने ये सब मेरे बाद किया, अगर मेरे साथ करते तो मैं वहीं रुक जाती। वैसे कहा जाता था कि रफी साहब अपनी आवाज में इम्प्रोवाइज कम करते थे, लेकिन जब करते थे तो इतिहास ही रच देते थे।

मुश्किल में रफी साहब के पास ही आते थे संगीतकार

मोहम्मद रफी के ऐसे कई कारनामे हैं जो वह म्यूजिक स्टूडियो में दिखाते थे। यही वजह है कि ज्यादातर संगीतकार उनसे ही गाना गाने को बोलते थे। इतना ही नहीं कई बार तो किसी गाने को जहां और सिंगर मना कर देते थे, वहीं रफी साहब हमेशा अपनी आवाज देकर उनकी मदद करते और उसे हिट जरूर बनाते थे। यही वजह है कि उनके कॉम्पटीटर्स भी उन्हें ही रिकमेंड करते थे कुछ गानों के लिए।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।