जब सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था लिपलॉक सीन, कहा- हम हिंसा दिखाने की अनुमति दे सकते हैं
सेंसर बोर्ड द्वारा लिए गए फैसले कैसे हमेशा से थोड़े अजीब और उलझन पैदा करने वाले रहे हैं, यह एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी फिल्म का एक किस्सा सुनाते हुए बताया।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर हो रहे विवादों के बीच लीजेंडरी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा है कि सेंसर बोर्ड के फैसलों पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी फिल्मों से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे सेंसर बोर्ड ने साल 1987 में आई उनकी फिल्म 'डकैत' में एक किसिंग सीन पर आपत्ति जताई थी, जबकि ज्यादातर वॉयलेंट (हिंसक) सीन रखने की आजादी दे दी थी। एक्ट्रेस ने अप्रत्यक्ष रूप से 'सतलुज' का सपोर्ट करते हुए कहा कि तब उनसे सेंसर बोर्ड ने कहा था कि हम आपको कुछ हिंसा दिखाने की परमिशन दे देंगे, लेकिन यह किसिंग सीन हटाना पड़ेगा।
सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था लिपलॉक
मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया, "डकैत बहुत दमदार फिल्म थी। आपको पता है राहुल रवैल ने इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से किस तरह पास करवाया था? इस मूवी में एक गाना था 'किस कारण नैया डोले'। गाने की शुरुआत में सनी का और मेरा एक लिप टू लिप किस था। लेकिन क्या आपको फिल्म में वह नजर आता है? नहीं। क्योंकि सेंसर बोर्ड ने कहा- हम आपको कुछ वॉयलेंस दिखाने की इजाजत दे देंगे, लेकिन आपको यह किसिंग सीन हटाना पड़ेगा।" सतलुज को लेकर हो रहे विवादों के बीच अब मीनाक्षी का यह बयान वायरल है।
बेताब के लिए भी दिया था स्क्रीन टेस्ट
सनी देओल के साथ अपनी कास्टिंग के बारे में बात करते हुए मीनाक्षी ने कहा कि बहुत से लोग यह बात नहीं जानते हैं कि मैंने बेताब के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। धरम जी हमेशा से मुझे कास्ट करना चाहते थे। तब मैं आपको कास्ट नहीं कर पाया, और तुम मनोज कुमार और सुभाष घई के साथ काम करती रहीं। तुमने ब्लॉकबस्टर जैसे हीरो दिए। एक दिन मैं भी तुम्हें कास्ट करूंगा। जब घायल बनी तो मुझे लगा कि यह न्याय हुआ है, क्योंकि आखिरकार उन्होंने धरम जी के होम प्रोडक्शन में काम किया था।" उन्होंने कहा- तो इस तरह मुझे सनी देओल के साथ काम मिला।
खूब शेयर की जा रही हैं पायरेटेड कॉपी
बात 'सतलुज' की करें तो ओटीटी पर रिलीज के महज 2 दिन बाद हटा ली गई इस फिल्म को अब यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करवाया जा रहा है। पहले 'पंजाब 95' नाम से बनी इस फिल्म को कई सालों तक सेंसर बोर्ड और अन्य चीजों में अटकाए रखा गया, फाइनली जब यह मूवी रिलीज हुई तो इसे ओटीटी से भी हटा लिया गया। अब इस फिल्म की कहानी और इसका कॉन्टेंट चर्चा का विषय बन चुका है। लोग सीधे तौर पर फिल्म नहीं देख पा रहे तो इसकी पायरेटेड कॉपीज जमकर शेयर की जा रही हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


