पैरों में चिपके थे जोंक, फिर भी पूरी की थी इस आइकॉनिक गाने की शूटिंग, मनीषा कोइराला का हुआ था बुरा हाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • मनीषा कोइराला की बेहतरीन फिल्मों में दिल से, बॉम्बे, 1942: ए लव स्टोरी जैसी मूवीज शामिल हैं। यहां तक पहुंचने का सफर मनीषा के लिए आसान नहीं था। फिल्मों की शूटिंग के दौरान भी उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Manisha Koirala

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। इस सीरीज में मीनीषा ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया। अपने करियर में मनीषा कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। उनकी बेहतरीन फिल्मों में दिल से, बॉम्बे, 1942: ए लव स्टोरी जैसी मूवीज शामिल हैं। यहां तक पहुंचने का सफर मनीषा के लिए आसान नहीं था। फिल्मों की शूटिंग के दौरान भी उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। क्लासिक फिल्म बॉम्बे के एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके पैरों में जोंक चिपक गए थे। इसके बाद भी उन्होंने शूटिंग पूरी की।

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'बॉम्बे' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अरविंद स्वामी ने काम किया था। ये फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। इसकी कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गाने आज भी दर्शकों के फेवरेट हैं। मनीषा ने यूट्यूब चैनल 02 को दिए इंटरव्यू में बताया था कि 'कहना ही क्या' और 'तू ही रे' जैसे गानों को शूट करने में उनकी हालत खराब हो गई थी।

पैरों में चिपक गए थे जोंक

मनीषा कोइराला ने बताया था कि 'कहना ही क्या' गाने की शूटिंग के वक्त उन्हें आंख में इन्फेक्शन हुआ था। इसकी वजह से मैं पहले ही परेशान थी। मुझे लगा था कि शायद शूटिंग कैंसिल हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था, ऐसी हालत में ही मुझे गाना पूरा करना पड़ा। इसके बाद दूसरे गाने 'तू ही रे' गाने की शूटिंग जहां हुई वो जगह चट्टानों पर थी। ऐसे में जब समुद्र उन चट्टानों से टकराता था और बड़े-बड़े छींटे आते थे, वह काफी खतरनाक था, लेकिन किसी तरह हम उसे शूट किया। दूसरी जगह, मुझे नहीं पता कि वह कौन सा इलाका था, हम घने जंगल के बीच में थे और वह जगह जोंकों से भरी हुई थी।

इस तरकीब से पूरी की शूटिंग

मनीषा ने आगे बताया कि एक सीन के लिए जंगल में भागना था, जिसका मतलब था उनके पैर जोंक से भरे हुए थे। ऊपर से मैंने शूटिंग के लिए मनीषा ने स्कर्ट पहनी थी। वह नीली स्कर्ट पहनकर मुझे जंगल में भागना था। किसी ने बताया कि इससे बचने के लिए नमक का इस्तेमाल करें। ऐसे में कभी नमक लगाकर तो कभी बूट पहनकर उन्होंने किसी तरह गाने की शूटिंग को पूरा किया था। 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉम्बे' ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए और ये उस वक्त हिट फिल्मों में शामिल है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडपैरों में चिपके थे जोंक, फिर भी मनीषा कोइराला ने पूरी की इस गाने की शूटिंग