समीर के लिखे इस गाने की एक लाइन पर फिदा हो गए थे मशहूर गीतकार आनंद बक्शी, आधी रात को किया फोन
हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े गीतकारों में से एक आनंद बक्शी ने आधी रात को समीर अनजान को इस गाने के लिए कर दिया था फोन। गाने की एक लाइन ने आनंद बक्शी पर गहरी छाप छोड़ी थी।

हिंदी फिल्मों में गीतकारों का अहम योगदान रहा है। यही वो गीतकार थे जिन्होंने फिल्मों को खास बना दिया। किसी ने अपनी फिल्म के हीरो के लिए गाने लिखे तो किसी ने गजल। कई गाने सुनने वाली ऑडियंस के लिए उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए। वैसे तो कई शानदार गीतकार रहे हैं, लेकिन आनंद बक्शी बेतरीन मानें जाते थे। इन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक के लिए गाने लिखे। लेकिन गीतकार आनंद बक्शी पर समीर के एक गाने ने गहरी छाप छोड़ दी। एक गाना जो समीर ने लिखा था वो आनंद बक्शी को इतना पसंद आया कि उन्होंने आधी रात को उन्हें फोन कर अपने अंदाज में ये खास बात कह दी।
आनंद बक्शी के मुरीद थे समीर अनजान
समीर अनजान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता अनजान ने उन्हें गीतकार आनंद बक्शी से मिलवाया था। समीर अपने गीतकार पिता को छोड़कर आनंद बक्शी को अपना गुरु मानते थे और उनके मुरीद थे। समीर उन दिनों गाने लिखने लगे थे। और अक्सर आनंद बक्शी से राय मांगते लेते कि उन्हें उनके लिखे गाने कैसे लग रहे हैं। आनंद बक्शी तारीफ तो नहीं करते थे बस कह देते थे कि अच्छे हैं गाने लेकिन थोड़ी और मेहनत करो। फिर एक रात आनंद बक्शी ने समीर को फोन किया और उन्होंने जो कहा वो आज तक नहीं भूले।
इस गाने की एक लाइन ने छोड़ी छाप
समीर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक रात आनंद बक्शी का फोन आया। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि वो उनकी एक फिल्म देखकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है राजा हिंदुस्तानी। इस फिल्म का एक गाना उन्हें बहुत पसंद आया। तो समीर को लगा कि उस समय दुनिया ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ गा रही है। तो शायद आनंद बक्शी साहब को भी यही गाना पसंद आया होगा। लेकिन आनंद बक्शी को फिल्म का दूसरा गाना पसंद आया था जिसकी एक लाइन ने उन पर गहरी छाप छोड़ दी थी। वो गाना था ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’। इस गाने के अंतरे में एक लाइन है ‘तेरी तिजोरी का सोना नहीं, दिल है हमारा खिलौना नहीं’। गाने की ये एक लाइन आनंद बक्शी को इतनी पंसद आई थी कि उन्होंने आधी रात को इस गाने को लिखने वाले समीर को फोन कर उनकी तारीफ की। आनंद बक्शी ने समीर से कहा कि अब वो बड़े हो गए हैं और स्क्रीन पर नजर आने वाले इन किरदारों को जीने लगे हैं।
सभी गाने थे हिट
अपने गुरु आनंद बक्शी से तारीफ में ये सब सुनना समीर के लिए बहुत खास था। वो आज भी सालों पुराना ये किस्सा नहीं भूले हैं। वहीं फिल्म राजा राजा हिंदुस्तानी के सभी गानों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


