जब लता मंगेशकर को लगा किशोर कुमार कर रहे उनका पीछा, कर दी थी फिर शिकायत और…
किशोर कुमार जब नए आए थे उस वक्त तक लता मंगेशकर फेमस थीं। लेकिन फिर एक ऐसा किस्सा हुआ जब लता मंगेशकर को लगा कि किशोर कुमार उनका पीछा कर रहे हैं।

लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने साथ में कई हिट गाने दिए हैं। दोनों ही सिंगर्स ऐसे थे जिनकी आवाज को हर म्यूजिक डायरेक्टर अपने गाने में लेना चाहता था। अब आपको लता मंगेशकर और किशोर कुमार का एक ऐसा किस्सा बताते हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह बात है तब कि जब किशोर कुमार म्यूजिक इंडस्ट्री में नए आए थे। उस वक्त कुछ ऐसा हुआ था कि लता को लगा कि किशोर उनका पीछा कर रहे हैं।
अपनी बुक में किया था लता ने खुलासा
लता ने अपनी बुक लता मंगेशकर इन हर ओन वॉइस में इस बारे में बताया। इस बुक को डॉक्यूमेंट्री मेकर और ऑथर नसरीन मुन्नी कबीर ने लिखा था। लता ने इसमें बताया था कि कैसे किशोर कुमार से वह तब मिली थीं पहली बार जब वह बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में जा रही थीं। इतना ही नहीं लता को ऐसा क्यों लगा था कि किशोर उनका पीछा कर रहे हैं।
जब ट्रेन में पहली बार किशोर कुमार को देखा
लता ने बुक में बताया था, ‘मैंने ग्रांट रोड से मलाड के लिए ट्रेन ली थी और एक दिन किशोर दा अगले स्टॉप पर आ गए। मुझे लगा मैंने कहीं तो देखा है इन्हें और सोचती रही कि पता नहीं कौन है। हम दोनों फिर मलाड में उतर गए। बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो स्टेशन से काफी दूर था और मैंने फिर सोचा टांगा लेकर जाती हूं। तभी किशोर दा ने भी रिक्शा ले लिया।’
लता को लगा किशोर कर रहे पीछा
लता को फिर लगा कि किशोर उनका पीछा कर रहे हैं और फिर स्टूडियो जाकर म्यूजिक कंपोजर खेमचंद प्रकाश से शिकायत की। लता ने बताया था, जैसे ही मैं स्टूडियो पहुंची, किशोर दा भी आ गए। मैंने खुद से सोचा कि कुछ तो गड़बड़ है। यह इंसान मेरा पीछा कर रहा है। मैंने फिर खेमचंद जी को कहा, अंकल देखो ये कौन है, ये मेरा पीछा कर रहा है।
ऐसे हुई फिर गलतफहमी दूर
खेमचंद ने फिर लता की कन्फ्यूजन को दूर किया। पहले तो वह हंसे और फिर कहा अरे ये तो किशर कुमार है, अशोक कुमार के भाई। उस दिन फिर हमने साथ में पहला गाना गाया ये कौन आया रे करके सोलह श्रृंगार।
लता और किशोर के हिट गानें
दोनों ने फिर साथ में कई हिट गाने गाए हैं जैसे गाता रहे मेरा दिल, कोरा कागज था ये दिल मेरा, हम दोनों दो प्रेम, तेरे बिना जिंदगी से, देखा एक ख्वाब।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


