लता मंगेशकर ने गंदा समझ मोहम्मद रफी के इस गाने को किया रिजेक्ट, आशा भोसले ने गाकर बना दिया सुपरहिट
मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने साथ में कई हिट गाने गाए हैं, लेकिन रफी साहब का एक ऐसा गाना था जिसे गाने से लता मंगेशकर ने मना कर दिया था। बाद में उसी गाने को आशा भोसले ने गाया था।

मोहम्मद रफी एक ऐसे गायक थे जिनकी आवाज सभी को अपना दीवाना बना देती थी। वहीं लता मंगेशकर भी थीं जिनकी आवाज के बहुत दीवाने थे। दोनों दिग्गज सिंगर्स ने एक-दूसरे के साथ कई गाने गाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लता ने रफी साहब के साथ एक गाना गाने से मना कर दिया था। अब इसकी वजह क्या थी और कौनसा था वो गाना आपको बताते हैं।
कौनसा था वो गाना जिसे लता मंगेशकर ने किया रिजेक्ट
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है अभी ना जाओ छोड़कर। यह फिल्म हम दोनों का था। इस गाने को देव आनंद और साधना पर फिल्माया गया था।
इस गाने के लिरिक्स साहिर लुधियानवी ने लिखे थे और म्यूजिक जयदेव ने दिया था। जयदेव इस गाने को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर से गवाना चाहते थे। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक लता मंगेशकर को इस गाने के शब्द कुछ बोल्ड लगे और उन्हें लगा कि यह उनकी इमेज के साथ नहीं बैठेंगे। लता ने फिर इस गाने को गाने से मना कर दिया।
आशा भोसले ने गाया फिर ये गाना
लता मंगेशकर के मना करने के बाद फिर आशा भोसले को यह गाना ऑफर किया गया। ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने ये गाना एक ही माइक पर गाया था। माइक के एक तरफ रफी साहब थे और दूसरी तरफ आशा भोसले। ऐसे किसी गाने को लाइव रिकॉर्ड करना काफी मुश्किल होता था।
आज तक इस गाने को किया जाता पसंद
जब यह गाना रिलीज हुआ तो इसे काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं यह सुपरहिट गाने में से एक था। यहां तक कि आज तक इस गाने को काफी पसंद किया जाता है।
मोहम्मद रफी और आशा भोसले के हिट गानें
मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने साथ में कई हिट गाने दिए हैं जिसमें अभी ना जाओ छोड़कर, इशारों-इशारों में, ओ मेरे सोना रे सोना रे, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी, अच्छा जी मैं हारी चलो, दीवाना हुआ बादल, पंछी रे ओ पंछी जैसे कई हिट गाने गाए हैं।
मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर के हिट गानें
वहीं लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने साथ में तेरी बिंदिया रे, वादा कर ले सजना, आए सावन झूमके, छुप गए सारे नजारे, ढफली वाले ढफली बजा, ये दिल तुम बिन लगता नहीं, कितना प्यारा वादा है, जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा, झिलमिल सितारों का, ये दुनिया ये महफिल जैसे कई हिट गानें गाए हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


