किशोर कुमार ने मौत से पहले वसीयत में लिखवा लिया था क्रियाकर्म, ऐसा चाहते थे अंतिम संस्कार
बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। सिंगर ने अपनी वसीयत तैयार की थी जिसमें मौत के बाद क्रियाकर्म कैसे किया जाना चाहिए इस बारे में लिखा गया था। मौत से पहले वो अपने अंतिम संस्कार को ऐसे चाहते थे।
दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले मशहूर सिंगर किशोर कुमार के गाने आज भी कानों तक पहुंच जाए तो आत्मा को चैन मिल जाता है। किशोर कुमार ने अपनी आवाज में कई मस्तीभरे, रोमांटिक, डांस वाले गाने गाए। लेकिन जब उनकी आवाज में दर्द उतरता था तो उस गाने को सुनने वाले रो पड़ते थे। किशोर कुमार अपने गानों के साथ अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। इसलिए तो उन्होंने मरने से पहले अपने क्रियाकर्म की ख्वाहिश के बारे में वसीयत में लिख दिया था। किशोर कुमार मुंबई में अपना अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे।
वसीयत में लिखा क्रियाकर्म के बारे में
इस बारे में गीतकार जावेद अख्तर ने अपने एक शो में बताया था। जावेद अख्तर ने बताया था कि किशोर कुमार ने अपनी वसीयत में क्रियाकर्म के बारे में लिखा था। वो चाहते थे उनकी मौत के दिन कोई तमाशा ना हो और उनके छोटे से शहर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाए।
मौत पर तमाशा नहीं चाहते थे किशोर कुमार
जावेद अख्तर ने कहा था, ‘किसी रिकॉर्डिंग के दौरान मुझसे किशोर दा ने कहा था कि मैंने वसीयत की है कि जब मैं मर जाऊं तो मेरा क्रियाकर्म खंडवा में किया जाए। तो मैंने कहा क्यों दादा ऐसी क्या बात है? खंडवा में क्यों?’ उन्होंने कहा, मुझे यहां नहीं करवाना। यहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री आ जाती है और बाहर जो पब्लिक जमा होती है तो ऐसा लगता है प्रीमियर हो रहा है। और जो जो एक्टर आते हैं, सेलिब्रिटीज आते हैं तो पूरा क्राउड उनका नाम लेकर चला रहा हो। मुझे अपनी मौत पर तमाशा नहीं कराना। मैं तो एक छोटे से शहर से आया था और वहां की मिट्टी है मेरे बदन की और वह वहीं वापस जाए और ऐसा ही हुआ। आज खंडवा में उनकी समाधि’।
किशोर कुमार ने लिया था बदला
किशोर कुमार अपने इसी अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते थे। ऐसा ही एक किस्सा फिल्म 1974 में आई फिल्म आपकी कसम से जुड़ा है। इस फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज लीड एक्टर्स थे। इन दोनों एक्टर्स पर फिल्म जा एक गाना जय जय शिवशंकर’ फिल्माया गया था। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया और आरडी बर्मन ने कंपोज़ किया था। इस गाने के अंत में के लाइन है ‘अरे बजाओ रे बजाओ, 50 हजार खर्चहो गए’ ये लाइन किशोर कुमार ने प्रोड्यूसर से बदला लेने के लिए गई थी। दरअसल, प्रोड्यूसर बार-बार आरडी बर्मन को इतने पैसे खर्च करने के किए ताने मार रहे थे। ये बात जब किशोर कुमार को पता चली तो उन्होंने बदला लेने के लिए उस गाने ताने की ये लाइन गा दी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


