दोस्त रफी की याद में किशोर कुमार ने लाइव ऑडियंस के सामने गा दिया था उन्हीं का ये गाना, रो पड़े थे लोग
मोहम्मद रफी के निधन के बाद किशोर कुमार इतने दुखी थी कि उनके पैर पकड़ कर रोए थे। लाइव परफॉरमेंस में अपने बिछड़े दोस्त के लिए उन्हीं का गाना गा कर हर किसी को इमोशनल कर दिया था।

किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दो नायब हीरे माने जाते हैं। दोनों ने अपनी मधुर आवाज से कई एक्टर्स को सुपरस्टार बना दिया। कईयों को उनके गानों ने ही पहचान दिलाई। 50 के दशक से लेकर 80 के दशक तक इन दोनों सिंगर्स ने हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री पर पकड़ बनाए रखी थी। ऐसी भी खबरें थीं कि दोनों की गायिकी की तुलना की जाती थी। लेकिन इसका असर दोनों सिंगर की दोस्ती पर नहीं पड़ा था। यहां तक कि जब रफी साहब इस दुनिया से चले गए तो किशोर कुमार उनके पैर पकड़ कर रोए थे। उनकी याद में उन्हीं का गाया हुआ गाना एक इवेंट में भी गाया था।
किशोर और रफी में थी गहरी दोस्ती
किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता रफी साहब के गुजर जाने से बहुत आहत हुए थे। वो उनके निधन के बाद पैर पकड़ कर रोए थे। दोनों सिंगर्स में एक दूसरे के लिए प्यार और इज्जत बेशुमार थी।
जब रफी का गाना किशोर ने गाया
किशोर कुमार ने अपने सबसे खास दोस्त रफी साहब के निधन के बाद उनकी याद में उन्हीं का गाया हुआ एक गाना भरी महफिल में गा दिया था। किशोर की आवाज में जिसने भी रफी साहब का गाना सुना वो रो पड़ा। दोनों का रिश्ता इतना गहरा था। 1964 में आई फिल्म चित्रलेखा के लिए साहिर लुधियानवी ने एक गीत लिखा था। इस गीत को अपने म्यूजिक से सजाया था रोशन ने और अपनी आवाज दी थी मोहम्मद रफी ने। ये गाना था ‘मन रे तू काहे न धीर धरे’। इस गाने में जैसे रफी साहब ने अपनी आत्मा छोड़ दी हो। रफी साहब ने ये गाना अपनी फिल्म के हीरो के लिए गाया था।
किशोर कुमार ने सभी को रुला दिया था
लेकिन उनके गुजर जाने के बाद 5 सितंबर 1982 एक लाइव परफॉरमेंस के दौरान किशोर कुमार ने अपने बिछड़े यार रफी को याद करते हुए उनका ये गाना पानी आवाज में लाइव ऑडियंस के लिए गाया था। उन्होंने अपने दोस्त को याद किया। ऐसा कहा जाता है कि जब किशोर कुमार अपने दोस्त रफी को याद करते हुए ये गाना गा रहे थे तो ऑडियंस में बैठे लोगों की आंखो इ आंसू थे। इस परफॉरमेंस से उन्होंने समा बांध दी थी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


