Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen jaya prada was Take A Bath In a Moving Train for film sargam Due To This Reason
जब ये एक्ट्रेस चलती ट्रेन में नहाने को हुई मजबूर, डायरेक्टर शूट करना चाहता था ऐसा सीन

जब ये एक्ट्रेस चलती ट्रेन में नहाने को हुई मजबूर, डायरेक्टर शूट करना चाहता था ऐसा सीन

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा 70 और 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उन्होंने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। जया ने अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र तक कई बड़े स्टार्स संग फिल्मों में काम किया।

Jan 03, 2026 05:08 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कई बार देखा गया कि फिल्मों में सीन को शूट करने के लिए एक्टर-एक्ट्रेसेस को काफी मुश्किल होती है। लेकिन ज्यादा मुश्किलों का सामना हीरोइनों को करना पड़ता है। आज हम जब इंडस्ट्री से जुड़ी कही-अनकही कहानियां सुनते हैं तो उस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। एक ऐसी ही कहानी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा के साथ भी जुड़ी है। आज हम आपको जया प्रदा से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दर्शकों के दिलों पर किया राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा 70 और 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उन्होंने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। जया ने अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र तक कई बड़े स्टार्स संग फिल्मों में काम किया। लेकिन जया के बारे में एक बात शायद ही कोई जानता होगा वो ये कि एक बार उन्हें चलती ट्रेन में नहाना पड़ा था।

इस वजह से ट्रेन में नहाने को मजबूर हुई जया

जी हां ये किस्सा जया प्रदा की फिल्म 'सरगम' से जुड़ा है। दरअसल, आज जहां बड़े से लेकर छोटा स्टार्स तक सभी के पास वैनिटी वैन होती है। वहीं, उस जमाने में ये सब नहीं हुआ करता था। ऐसे में एक्ट्रेसेस को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जया को 'सरगम' की शूटिंग के दौरान लोकेशन और टाइमिंग को समय से कवर करना था। उन्हें 'सरगम' का एक गाना 'डफली वाले डफली बजा' की शूटिंग के लिए टाइम पर तैयार होना था। ऐसे में जया को मजबूरी में चलती ट्रेन में नहाना पड़ा था। क्योंकि जया फिल्म के डायरेक्टर को निराश नहीं करना चाहती थी। बता दें कि ये उनकी पहली फिल्म थी और डायरेक्टर को सुबह ही एक सीन की शूटिंग करनी थी। इसलिए जया को ये बड़ा कदम उठाना पड़ा था।

हिट हे सरगम का गाना

जया प्रदा ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म की 'स्क्रिप्ट की डिमांड के मुताबिक हमें शूट के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था। ऐसे में वक्त और सुविधाओं की कमी के चलते ट्रेन में नहाना मजबूरी बन गया था। फिल्म 'सरगम' के इस गाने को इस गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इसके लिए जया को कितनी मुश्किल का सामना करना पड़ा कोई नहीं जानता। बता दें कि जया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।