गोविंदा के अफेयर की खबरों को मैगजीन में न देखकर दुखीं थीं सुनीता आहूजा, कहा था- 'मैं मरी जा रही हूं क्योंकि...'
गोविंदा ने हाल ही में अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया। उन्होंने इन खबरों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझ पर आरोप कब नहीं लगे? जो आरोप लगा रही है वो मेरे बचपन का प्यार है।'

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने पर्दे पर कॉमेडी से लेकर एक्शन और एक रोमांटिक हीरो का रोल प्ले किया है। एक्टिंग के साथ-साथ गोविंदा को उनके डांस के लिए भी जाना जाता है। वहीं, बीते कुछ दिनों से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लगातार उन पर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को लेकर आरोप लगाती नजर आ रह रही हैं।
गोविंदा ने अफेयर की खबरों पर किया था
हालांकि, गोविंदा ने हाल ही में अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया। उन्होंने इन खबरों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने ANI से इंटरव्यू में कहा, 'मुझ पर आरोप कब नहीं लगे? जो आरोप लगा रही है वो मेरे बचपन का प्यार है।' इन सबके बीच अब सुनीता आहूजा का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप काफी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में वो कहती हैं कि वो गोविंदा के अफेयर की खबरें पढ़ने के लिए मैगजीन खरीदती थीं।
इस लिए खरीदती हूं मैगजीन
दरअसल,वायरल इंटरव्यू क्लिप सिमी गरेवाल के शो का है। सुनीता इस शो पर में बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थीं। चैट के दौरान, सुनीता से पूछा गया कि क्या वो गोविंदा के को-एक्ट्रेस संग लिंकअप की खबरों को लेकर परेशान हुई हैं। इस पर सुनीता ने कहा, 'मैं हमेशा मैगजीन खरीदती हूं ताकि ये पढ़ सकूं कि गोविंदा का लेटेस्ट अफेयर किसके साथ हैं। मुझे ये जानकर दुख होता है कि उनके बारे में कोई न्यूज ही नहीं है। मैं उनके अफेयर की खबरें पढ़ने के लिए मरी जा रही हूं।'
मैं अच्छे से छुपा लेता हूं
वहीं, बाद में इस पर गोविंदा ने माजकिया अंदाज में कहा था, ' मैं अच्छा एक्टर बन रहा हूं क्योंकि मैं अपने अफेयर अच्छे से छुपा पा रहा हूं' फिर सिमी गरेवाल पूछती हैं कि इसका मतलब वो पकड़े नहीं जाएंगे। तो इस पर गोविंदा ने कहा था, ' कह नहीं सकता'। इसी इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था, 'मैं टेंशन में नहीं आती हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि गोविंदा फैमिली मैन हैं। वो अपने बच्चों, मुझसे और अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं।'
सुनीता ने क्या आरोप लगाया था
बता दें कि मिसमालिनी के इंटरव्यू में सुनीता ने इंटरव्यू लेने वाली से पूछा कि आपका नाम कोमल है? ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। मुझे कोमल नाम से नफरत है। नाम बदल लो अपना। एक लड़की है कोमल नाम की, कोई एक्सवाईजेड। मुझे उससे नफरत है। इसके अलावा सुनीता ने गोविंदा पर ये भी आरोप लगाया था कि वह बेटे यर्षवर्धन की भी मदद नहीं करते हैं जो अब बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। सुनीता ने कहा था कि गोविंदा ने कभी बेटे के लिए किसी को अप्रोच नहीं किया और ना खुद कुछ किया।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


