शाहरुख को चॉपिंग सिखा चुके हैं दिलीप, गांव से महज ₹250 लेकर निकले थे, फराह खान ने बदली किस्मत

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

फराह खान के कुक कई साल पहले अपने गांव से महज 250 रुपये जेब में लेकर निकले थे। लेकिन फिर उनकी मेहनत और हुनर रंग लाया। लेकिन उनकी जिंदगी में असली ट्विस्ट तब आया जब उन्हें फराह खान के घर नौकरी मिली।

शाहरुख को चॉपिंग सिखा चुके हैं दिलीप, गांव से महज ₹250 लेकर निकले थे, फराह खान ने बदली किस्मत

बिहार के एक छोटे से गांव से महज 250 रुपये लेकर काम की तलाश में निकले दिलीप मुखिया आज सोशल मीडिया पर स्टार' बन चुके हैं। फिल्ममेकर फराह खान के साथ पिछले 11 सालों से काम कर रहे दिलीप अब सिर्फ उनके कुक नहीं रहे, अब वह बड़े-बड़े ब्रांड्स का चेहरा बन गए हैं। फराह खान ने अपने हालिया व्लॉग में दिलीप की बढ़ती शोहरत और सैलरी को लेकर हुए शॉकिंग खुलासे किए, जिसके बाद दुनिया का ध्यान एक बार फिर दिलीप की तरफ गया है।

शाहरुख खान को प्याज काटना सिखाया था

दिलीप की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक ऐड में नजर आ चुके हैं। फराह खान के निर्देशन में बने इस ऐड में दिलीप फुल कॉन्फिडेंस के साथ शाहरुख को प्याज काटना सिखा रहे हैं। उन्होंने शाहरुख के सामने उनकी ही फिल्म 'कल हो ना हो' का एक जोक भी सुनाया। शाहरुख के अलावा वह कियारा आडवाणी के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। श्रुति हासन उन्हें 'रियल स्टार' कहती हैं, तो जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स भी उनके फैन हैं।

250 रुपये से लेकर घर से निकले थे दिलीप

दिलीप का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वह बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव से हैं। 42 साल के दिलीप ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे, तो उनके पिता ने उन्हें सिर्फ 250 रुपये दिए थे। उन्होंने शुरुआत में घरों में हेल्पर के तौर पर काम किया, लेकिन फराह खान से जुड़ने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। आज वह यूट्यूब फैनफेस्ट जैसे बड़े इवेंट में रेड कार्पेट पर चलते हैं और ब्रांड्स के लिए विदेश भी जाते हैं। फराह खान ने दिलीप की सैलरी बताते हुए कहा कि दिलीप ने 20 हजार रुपये की सैलरी से शुरुआत की थी, लेकिन आज वह ऐड्स और सोशल मीडिया से मोटी कमाई कर रहे हैं।

दिलीप गांव में बनवा रहे हैं 6BHK का बंगला

अपनी मेहनत की कमाई से दिलीप अपने गांव में तीन मंजिला और 6 कमरों वाला एक बड़ा बंगला बनवा रहे हैं। फराह खान अक्सर अपने व्लॉग्स में दिलीप के साथ मजाक करती नजर आती हैं। हाल ही में कृष्णा श्रॉफ के घर पर शूट हुए व्लॉग में फराह ने मजाक में उनकी सैलरी का जिक्र किया था, जिस पर दिलीप का रिएक्शन वायरल हो गया। विज्ञापनों से लेकर सेलिब्रिटीज के घरों तक, दिलीप की पहुंच आज हर जगह है। फराह के व्लॉग्स की सक्सेस के पीछे भी दिलीप एक बड़ा कारण हैं। फैंस उनका मजेदार अंदाज में चीजें बताना और कई बार अतरंगी अंदाज में मस्ती करना मिस करते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।