'डायरेक्टर ने सबके सामने दीं मां-बहन की गालियां', नीना गुप्ता ने बताया- प्रार्थना करती थीं कि..

Feb 08, 2026 07:02 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का वो किस्सा सुनाया जब उन्हें डायरेक्टर ने सिर्फ इसलिए गालियां दी थीं, क्योंकि किसी बात पर उसका दिमाग खराब था।

'डायरेक्टर ने सबके सामने दीं मां-बहन की गालियां', नीना गुप्ता ने बताया- प्रार्थना करती थीं कि..

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस नीना गुप्ता मनोरंजन जगत की खामियो के बारे में खुलकर बोलती रही हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म के निर्देशक ने गलती नहीं होने पर भी उन्हें गालियां बकी थीं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कुछ फिल्में ऐसी थीं जो उन्होंने साइन तो कर ली थीं, लेकिन बाद में वो रोल करने के लिए उन्हें बहुत पछतावा करना पड़ा। नीना गुप्ता ने बताया कि जिस फिल्म के दौरान उन्हें गालियां पड़ीं में उनके गिनती के ही डायलॉग्स थे। फिल्म में वह बहुत छोटा सा रोल कर रही थीं लेकिन डायरेक्टर ने कहीं और का गुस्सा उन पर निकाल दिया।

'डायरेक्टर ने सबके सामने दी थीं गालियां'

नीना गुप्ता ने उस घटना को याद करते हुए बताया, 'शुरुआत (करियर) में मेरे साथ बहुत बुरा हुआ था। एक बार एक डायरेक्टर ने मुझे सबके सामने मां-बहन की गाली दी। मैं वहां खड़ी थी और मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। वहां बहुत सारे लोग मौजूद थे। मेरी कोई गलती भी नहीं थी, उसने बस मुझे गाली दी क्योंकि शायद वह किसी और बात से परेशान था।' नीना गुप्ता ने कहा कि वो सिचुएशन में फंसी हुई थीं, पैसे चाहिए थे ना। कुछ और मिलता तो ये नहीं करती। नीना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला।

दुआ करती थी कि यह फिल्म रिलीज ना हो

नीना ने कहा कि यह वो दौर था जब अपने करियर के लिए एक्टर्स सेट पर कुछ भी सह लेते थे। 'बधाई हो' फेम एक्ट्रेस ने कहा कि आज तो बहुत कुछ बदल चुका है और अब इंडस्ट्री वैसी नहीं रही जैसी उस दौर में हुआ करती थी। नीना गुप्ता ने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने और खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। नीना गुप्ता ने बताया, 'मैंने ऐसे-ऐसे काम किए हैं कि मैं घर आकर दुआ करती थी कि ये फिल्म रिलीज ना हो। एक में तो मैं शक्ति कपूर के गैंग की मेंबर थी, और बस उतना ही मेरा रोल था।'

इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर मांगा था काम

उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में भी अपनी जिंदगी के कई स्ट्रगल्स और पर्सनल लाइफ के राज खोले थे। नीना गुप्ता को 60 की उम्र के बाद फिल्म 'बधाई हो' से जो फेम मिला उसने उनके करियर को एक अलग ही रफ्तार दी, जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक रोल मिलने लगे। नीना गुप्ता ने अपनी बायोग्राफी में यह भी बताया था कि एक वक्त ऐसा था जब उनके पास काम नहीं था और उन्हें काम की बहुत ज्यादा जरूरत थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने तब इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर काम मांगा था, जो काफी वायरल हुआ था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।