
जब प्रेग्नेंट हेमा मालिनी से चुपचाप मिलने पहुंचीं धर्मेंद्र की मां, बहू ने पैर छुए तो बोलीं- बेटा…
हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी थीं इसलिए ससुराल में नहीं रह सकीं। हालांकि धर्मेंद्र की मां से मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लगा था। अपनी बायोग्राफी में हेमा ने लिखा है कि उनकी सास पहली बार कब मिलने आई थीं।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी के 45 साल साथ गुजारे। उनकी शादी साधारण नहीं थी। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता था। हेमा ने अलग घर लेकर रहने का फैसला लिया था। उनके सास-ससुर धर्मेंद्र की पहली पत्नी के साथ रहते थे। धर्मेंद्र के पिता हेमा के घर आते-जाते थे। वहीं सास हेमा से पहली बार तब मिलने गईं, जब हेमा प्रेग्नेंट थीं, वो भी परिवार में बिना किसी को बताए।

जब हेमा को मिला सास का आशीर्वाद
धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं हैं, अब बस उनकी यादें बाकी हैं। हेमा मालिनी भी उनकी यादों के सहारे जिदंगी बिताने की बात बोल चुकी हैं। हेमा की जिंदगी सामान्य नहीं थी। अपने जीवन की अहम घटनाओं को उन्होंने किताब का रूप दिया है। अपनी बायोग्राफी हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्री गर्ल में हेमा ने धर्मेंद्र की मां सतवंत कौर के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी लिखा है। वह उनसे तब मिली थीं तब हेमा अपनी पहली बेटी एशा से प्रेग्नेंट थीं। हेमा ने लिखा है, 'धरमजी की मां सतवंत कौर भी उतनी ही स्नेह करने वाली और दयालु महिला थीं। मुझे याद है कैसे मेरे एशा को कंसीव करने के बाद वह जुहु के एक डबिंग स्टूडियो में मुझसे मिलने आई थीं। उन्होंने घर में किसी को नहीं बताया था। मैंने उनके पैर छुए और उन्होंने गले लगाकर कहा, 'बेटा खुश रहो हमेशा।' मुझे खुशी थी कि वे मुझसे खुश थे।'
हेमा के पिता से पंजा लड़ाते थे धर्मेंद्र के पिता
हेमा ने धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह देओल को भी याद किया था। उन्होंने अपने ससुर को एक खुशमिजाज इंसान बताया था। हेमा ने लिखा था, 'वह मेरे पिता या भाई से चाय पर मिलने आते थे। हाथ मिलाने के बजाय वह उनसे पंजा लड़ाते थे, हराने के बाद वह मजाक में बोलते, 'तुम लोग घी-मक्खन, लस्सी खाओ। इडली और सांबर से ताकत नहीं आती।''

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




