बॉलीवुड का वो एक्टर जो रियल लाइफ में था असली हीरो, अकेले ही दी थी अंडरवर्ल्ड को धमकी, कहा था- 'पंगा मत लेना वरना...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धर्मेंद्र ने कई आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। धर्मेंद्र ने कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांटिक हीरो का किरदार पर्दे पर निभाया है। धर्मेंद्र को लेकर कई दिलचस्प किस्से भी इंडस्ट्री में मशहूर हैं।

शोले स्टार कास्ट

बॉलीवुड ही-मैन धर्मेंद्र आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो हमेशा ही फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। अपने करियर में धर्मेंद्र ने कई आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। धर्मेंद्र ने कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांटिक हीरो का किरदार पर्दे पर निभाया है। धर्मेंद्र को लेकर कई दिलचस्प किस्से भी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। वहीं, धर्मेंद्र सच में बॉलीवुड के असली एंग्री मैन थे। जी हां, धर्मेंद्र इकलौते ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड को चुनौती दी थी। आइए जानते हैं धर्मेंद्र से जुड़ा वो दिलचस्प किस्सा।

रियल लाइफ हीरो थे धर्मेंद्र

एक्टर और निर्देशक सत्यजीत पुरी ने फ्राइडे टॉकीज के साथ एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। सत्यजीत ने खुलासा किया था कि अंडरवर्ल्ड भी धर्मेंद्र को डरा नहीं सका। उन्होंने बताया था कि फिल्मों में नहीं बल्कि धर्मेंद्र रियल लाइफ में भी नायक थे, जो किसी से नहीं डरते थे।

जब धर्मेंद्र ने अंडरवर्ल्ड को दी थी चुनौती

दरअसल, 1990 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का गहरा प्रभाव था। स्टार्स और अंडरवर्ल्ड के रिश्ते की खबरें तो सामने आती ही थीं। वहीं, उस दौर में कई फिल्म कलाकारों को धमकी भरे फोन आने की बातें भी मीडिया में चर्चा का विषय बनती थीं। कुछ ऐसा ही धर्मेंद्र के साथ भी हुआ था।

'मुझसे पंगा मत लेना'

सत्यजीत पुरी ने इंटरव्यू में बताया था कि अंडरवर्ल्ड ने धर्मेंद्र पर भी अपना दबाव बनाने की कोशिश की थी। एक तरफ जहां कई सितारों ने इस पर चुप्पी साधे रखना बेहतर समझा, वहीं धर्मेंद्र निडर और अडिग खड़े रहे। सत्यजीत बताया कि एक बार जब अंडरवर्ल्ड के गुंडों ने दिग्गज अभिनेता को धमकाने की कोशिश की, तो धर्मेंद्र ने निडरता से चेतावनी देते हुए कहा था, 'अगर तुम आये, तो पूरा सनेहवाल (पंजाब) आ जायेगा। तुम्हारे पास 10 आदमी हैं, मेरे पास फौज है। एक आवाज लगाऊंगा तो ट्रकों में भरके लोग आ जायेंगे लडंने। मुझसे पंगा मत लेना।' इसके बाद अंडरवर्ल्ड ने धर्मेंद्र से दोबारा उलझने की हिम्मत नहीं की।

नहीं रहे धर्मेंद्र

बता दें, 24, नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। एक्टर की डेथ के बाद परिवार एक दूसरे की हिम्मत बनकर खड़ा रहा। एक्टर का निधन उनकी फैमिली और फैंस के लिए एक बड़ा सदमा रही है। धर्मेंद्र के मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण सम्मान मिला। हेमा मालिनी ये अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। इस मौके पर न सिर्फ हेमा मालिनी बल्कि उनकी बेटी ईशा देओल काफी इमोशनल हुई थीं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।