Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen daughter Ahana Deol wanted this special thing from father Dharmendra's property
पिता धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी में से ये खास चीज चाहती थीं बेटी अहाना देओल, खुद बताई थी खासियत

पिता धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी में से ये खास चीज चाहती थीं बेटी अहाना देओल, खुद बताई थी खासियत

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर धमेंद्र अपनी बेटियों के बेहद करीब रहे हैं। उनकी बेटी अहाना ने पिता की प्रॉपर्टी से ये खास चीज की मांग की थी। ये चीज धमेंद्र के दिल के बेहद करीब थी। अहाना चाहती थी कि पिता की विरासत में से उन्हें वो चीज मिल जाए।

Nov 27, 2025 07:14 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर ने 89 साल की उम्र में सभी को अलविदा कहा। एक्टर ने अपनी आखिरी सांस अपने मुंबई वाले घर पर परिवार वालों के सामने ली। पिता के जाने से उनके 6 बच्चे दुखी है। परिवार के साथ देशभर में एक्टर के निधन का दुख मनाया जा रहा है। इस बीच धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल के एक पुराने इंटरव्यू की कुछ बातें सामने आ रही हैं। अहाना ने बताया था कि उन्हें अपने पिता की प्रॉपर्टी नहीं बल्कि ये खास चीज चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी से चाहिए ये खास चीज

अहाना ने HerZindagiBuzz के साथ बातचीत में कहा था, "अगर मुझे मेरे पिता से कुछ विरासत में मिलना हो, तो मैं उनकी पहली कार Fiat चाहूंगी। वह कार बहुत क्यूट और विंटेज है, और यह कार मेरे लिए सिर्फ एक गाड़ी नहीं है, बल्कि उसमें मेरे पिता की कई यादें जुड़ी हुई हैं।"

खूबसूरत यादें

अहाना ने आगे पिता से जुड़ा के किस्सा भी शेयर किया था। उन्होंने कहा था, मैं छह साल की थी जब वो लोनावला में अपने फार्म जा रहे थे। जाने से पहले वे हमें अलविदा कहने के लिए बस यूं ही रुक गए थे। मैंने अचानक कहा, 'मैं भी जाना चाहती हूं।' और यह सब अचानक हुआ। उन्होंने मेरा बैग पैक किया और मुझे अपने साथ ले गए। उन्होंने मुझे कार में अपनी गोद में बिठाया। यह उनके साथ मेरी सबसे अच्छी यादों में से एक है। मैं इसे हमेशा बहुत प्यार से याद रखूंगी।

माता-पिता का रोमांस नहीं था पसंद

अहाना ने यह भी शेयर किया कि बचपन में उन्हें अपने माता-पिता को फिल्मों में दूसरों के साथ रोमांस करते देख बहुत अच्छा नहीं लगता था। अहाना ने कहा, "यह सच है कि जब मैं छोटी थी, तो मुझे यह अच्छा नहीं लगता था। मुझे बहुत कंफ्यूजन और गुस्सा आता था। मेरी मां, हेमा मालिनी, मुझे समझाती थीं कि यह उनके काम का हिस्सा है, लेकिन शुरुआत में यह मुझे बहुत कठिन लगता था।" अब धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे। बेटियां इन्हीं यादों को याद कर रही हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।