Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडwhen censor board cut beautiful scarf scene from madhubala ashok kumar starrer howrah bridge movie
अशोक कुमार के होंठों पर लगा मधुबाला का स्कार्फ… सेंसर बोर्ड ने सेक्सी बताकर कटवा दिया था ये सीन

अशोक कुमार के होंठों पर लगा मधुबाला का स्कार्फ… सेंसर बोर्ड ने सेक्सी बताकर कटवा दिया था ये सीन

संक्षेप:

पुराने जमाने की फिल्मों में प्यार दिखाना डायरेक्टर्स के लिए काफी मुश्किल था। हावड़ा ब्रिज के डायरेक्टर के बेटे ने एक ऐसे ही साधारण से सीन के बारे में बताया है जिस पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी।

Jan 13, 2026 03:29 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गुजरे जमाने की आइकॉनिक फिल्म हावड़ा ब्रिज के डायरेक्टर शक्ति सामंत के बेटे आशिम ने मूवी से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें एक पॉडकास्ट के दौरान बताईं। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म के लीड एक्टर्स मधुबाला और अशोक कुमार ने शुरुआत में उनके पिता से पैसे नहीं लिए थे। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के एक सीन के बारे में भी बताया जिसमें मधुबाला का स्कार्फ अशोक कुमार के होठों को छूता है। उस वक्त सेंसर बोर्ड ने इस सीन को भी सेक्सी मानकर काट दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म के लिए लिया 1 रुपया

शक्ति सामंत के बेटे आशिम हिंदी रश को मधुबाला और अशोक कुमार को उस फिल्म के लेने के बारे में बता रहे थे। वह बोले, 'जब मेरे डैड ने उनके कैरेक्टर के बारे में बताया तो वह बहुत हंसी, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उन्होंने पूरी कहानी सुनी भी नहीं। अपना कैरेक्टर सुना और फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं।' आशिम ने मधुबाला के बड़प्पन को याद किया और बोले, 'जब हमने मधुबाला से पैसों की बात की तो उन्होंने अपने पिता से बात करने को कहा। अपने पिता से मिलवाया दिया और चली गईं। उन्होंने मधुबाला की फीस बताई और जब हम पैसे देने लगे तो उन्होंने रोक दिया और बोले, 'मधुबाला ने बोला है 1 रुपये लेने के लिए।''

अशोक कुमार ने दिखाया था बड़ा दिल

मधुबाला के पिता ने बताया, 'हमें पता चला है कि आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप अभी 1 रुपये ही दे दीजिए लेकिन जब आप शूटिंग शुरू करेंगे तब साइनिंग अमाउंट दीजिएगा। पैसा जब आप दे पाएं तब ही दीजिएगा।' आशिम ने बताया कि अशोक कुमार ने भी शुरुआत में उनके पिता से पैसे नहीं लिए थे। अशोक उनके पिता के साथ पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुके थे तो उन्होंने भी मधुबाला वाली शर्तें रखी थीं। शुरू में दोनों ने ही पैसे नहीं लिए थे।

जब फिल्म से कट गया स्कार्फ वाला सीन

आशिम ने बताया कि उस वक्त सेंसर बोर्ड कितना सख्त था। उन्होंने मधुबाला और अशोक कुमार के बीच का एक खूबसूरत सा रोमांटिक सीन काट दिया था। यह सीन हाबड़ा ब्रिज के गाने 'ये क्या कर डाला तूने' का था। आशिम ने बताया कि उनके पिता ने बताया था कि गाने में एक शॉट था जिसमें मधुबाला का स्कार्फ अशोक कुमार के चेहरे को ढकता हुआ उनको होंठों को रगड़ता है। सेंसर बोर्ड ने यह सीन काट दिया था। जब शक्ति सामंत ने सेंसर बोर्ड से वजह पूछी तो उन्होंने बताया था कि सीन बहुत सेंशुअस और सेक्सी लग रहा था। देखें गाना

howra bridge song
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।