जब पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया था सरकार के खिलाफ, इस मांग को पूरा करवाने के लिए आ गए थे सड़क पर

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

1986 में एक समय ऐसा आया जब पूरा बॉलीवुड सरकार के खिलाफ चला गया था। सभी सेलेब्स अपनी एक मांग को पूरा करवाने के लिए सड़क पर आ गए थे। 

जब पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया था सरकार के खिलाफ, इस मांग को पूरा करवाने के लिए आ  गए थे सड़क पर

बॉलीवुड स्टार्स सोशल मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देते रहते हैं। कई बार वे सरकार के साथ चलते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा आया था जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक साथ आई और सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई थी। यह साल 1986 के दौरान का किस्सा है। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गई थी क्योंकि वे सरकार द्वारा फिल्म टिकटों पर लगाए गए भारी टैक्स के खिलाफ थे।

हड़ताल पर क्यों गए थे बॉलीवुड स्टार्स

महाराष्ट्र के सिनेमाघरों द्वारा बेचे जाने वाले टिकटों पर लगने वाले 177% स्टेट सरचार्ज में छूट की मांग को लेकर फिल्म इंडस्ट्री 10 अक्टूबर 1986 को हड़ताल पर चला गया था।

इसके खिलाफ थे स्टार्स

उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन पर लगाए गए 4% राज्य 'सेल्स टैक्स' को खत्म करने की भी मांग की थी। इस हड़ताल के लिए कई प्रोड्यूसर्स ने अपनी फिल्मों को बीच में रोक दिया था। कुछ समय के लिए इंडस्ट्री भी रुक गई थी।

कई स्टार्स जैसे दिलीप कुमार, राज कपूर, विनोद खन्ना, सुनील दत्त, संजय दत्त, धर्मेंद्र, अनिल कपूर, राकेश रोशन, स्मिता पाटिल, हेमा मालिनी समेत धरने पर बैठ गए थे। सब बॉम्बे की सड़कों पर आ गए थे और सरकार के सामने अपनी मांग रखी।

स्टार्स हुए सरकार के खिलाफ

राज कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, राज बब्बर और सुनील दत्त तो स्टेज तक गए और अपने हक और कल्चर के महत्वपूर्णता पर बात की थी।

स्टेज पर जाकर सेलेब्स ने क्या मैसेज दिया

राजेश खन्ना ने कहा था, 'दोस्तों...हमने ये गर्म दिमाग से नहीं बल्कि एक क्लीयर सोच के साथ यह स्टेप लेने का फैसला किया है। सुनील दत्त ने कहा था यह जीत हम सबकी जीत होगी। वहीं दिलीप कुमार ने कहा था कि आपने मशीन, टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर इम्पोर्ट किए, लेकिन आप कल्चर को एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट नहीं कर सकते।

जब मुख्यमंत्री ने की थी बातचीत

इस हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री एस बी छावन ने सुनील दत्त और अमिताभ बच्चन के साथ 6 घंटे तक बातचीत की। उस वक्त दोनों संसद सदस्य रह चुके हैं।

जब देव आनंद हुए थे इंदिरा गांधी के खिलाफ

बता दें कि एक ऐसे एक्टर भी हैं जो सीधा प्रधानमंत्री के खिलाफ चले गए थे। हम बात कर रहे हैं देव आनंद की। दरअसल, देव आनंद इमरजेंसी के खिलाफ थे और उन्होंने दूसदर्शन पर इमरजेंसी और इंदिरा गांधी को सपोर्ट करने से मना कर दिया था।

इतना ही नहीं ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि देव आनंद के इमरजेंसी और सरकार के खिलाफ जाने से उनकी फिल्मों को बैन कर दिया गया था। हालांकि तब भी देव आनंद ने हार नहीं मानी और वह अपनी बात पर ही अड़े रहे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।