Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडwhen bollywood actor naseeruddin shah comments on amitabh bachchan filmography and rajesh khanna acting goes viral
इस सीनियर एक्टर ने राजेश खन्ना को कहा खराब एक्टर, अमिताभ बच्चन की शोले नहीं लगी थी महान फिल्म

इस सीनियर एक्टर ने राजेश खन्ना को कहा खराब एक्टर, अमिताभ बच्चन की शोले नहीं लगी थी महान फिल्म

संक्षेप:

बॉलीवुड के इस एक्टर ने अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की फिल्मोग्राफी और एक्टिंग पर सवाल उठाते हुए इन्हें औसत एक्टर और बुरा एक्टर बताया था। राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने अपने पिता का बचाव करते हुए जवाब भी दिया था।

Jul 20, 2025 01:25 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ किसी भी मुद्दे पर राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर ने कई मौकों पर समाज में उठ रहे मुद्दों पर अपनी बात बिना किसी डर के रखी है। हाल में एक्टर ने दिलजीत दोसांझ का भी समर्थन किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं नसीरुद्दीन शाह खुलकर अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार पर तीखी टिप्पणी कर चुके हैं। एक्टर ने इन दो सुपरस्टारस को औसत एक्टर बताया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक्टर ने कहा ‘शोले महान फिल्म नहीं’

नसीरुद्दीन शाह ने अपने दो अलग इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के बारे में बात की थी। न्यूज एक्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अमिताभ बच्चने क एबारे में कहा था कि उन्होंने अभी तक कोई बड़ी फिल्म नहीं बनाई है। वो कहते हैं, “उन्होंने कोई महान फिल्म नहीं बनाई’। जब उनसे 1975 की उनकी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के बारे में पूछा गया, जो अमिताभ बच्चन की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है तो नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, ‘शोले महान फिल्म नहीं है, यह मनोरंजक जरूर है लेकिन महान नहीं।’ नसीरुद्दीन का ये बयान हैरान करने वाला था। ऐसी रिपोर्ट्स है जिसमें ये कहा गया था कि एक रिपोर्टर ने जब ये बात अमिताभ बच्चन को बताई तो उन्हें नसीर साहब की बात पर गुस्सा नहीं आया। उन्होंने कहा कि अगर नसीरुद्दीन शाह जैसे इंटरनेशनल स्तर के एक्टर को ऐसा लगता है तो ठीक ही लगता होगा।

राजेश खन्ना को कहा खराब एक्टर

नसीरुद्दीन शाह ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने एक पुराने इंटरव्यू में राजेश खन्ना को औसत एक्टर बताया था। उन्होंने कहा था, “असल में, 70 के दशक में हिंदी फिल्मों में औसत दर्जे का दौर आया। तभी राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री में एंट्री ली। उनकी सारी सफलता के बावजूद, मुझे लगता है कि काका एक बहुत ही सीमित एक्टर थे। लेकिन, सच्चाई ये है कि वो बहुत खराब एक्टर थे।” हालांकि, बाद में राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें ऐसे लोगों पर कमेंट नहीं करना चाहिए क्योंकि वो जवाब देने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।