'छोड़ उसे तेरे भाई की बीवी है', जब अमीषा पटेल को गले लगाने की वजह से बॉबी देओल पर भड़की पब्लिक
जब अमीषा पटेल को गले लगाने की वजह से बॉबी देओल को पब्लिक ने लगा दी डांट। एक्ट्रेस को समझ आया फिल्म गदर का जादू। जयपुर में शूटिंग के दौरान का है किस्सा।

साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर' एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही थी। इस फिल्म का जादू कितने वक्त तक कायम रहा था, इस बात का अंदाजा अमीषा पटेल को उस वक्त लगा जब वह जयपुर में अपनी फिल्म हमराज (2002) की शूटिंग कर रही थीं। अमीषा पटेल ने बताया कि फिल्म हमराज के लिए वह जयपुर के एक किले में शूटिंग कर रही थीं और वहां पर बहुत ज्यादा भीड़ थी, क्योंकि लोग फोर्ट देखने से ज्यादा शूटिंग देखने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने अमीषा पटेल को उनकी फिल्म गदर-2 के जादू का अहसास कराया।
हमराज की शूटिंग के दौरान का किस्सा
अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू के बारे में बताया, 'मैं हमराज की शूटिंग कर रही थी जयपुर में। क्लाइमैक्स का सीन था जहां मुझे गन लेकर अक्षय खन्ना को मारना था। नजारा कुछ ऐसा था कि हम जयपुर फोर्ट में शूट कर रहे थे। क्राउड से भरा हुआ था पूरा जयपुर फोर्ट। लेकिन जब शॉट के बाद मैं बॉबी देओल के गले लगी। तो पब्लिक बहुत जोर से चिल्लाने लगी।' अमीषा पटेल ने कहा कि लोग बॉबी देओल पर नाराज हो रहे थे औऱ उनसे अमीषा पटेल को छोड़ने के लिए कह रहे थे। अमीषा पटेल ने बताया- लोग बोल रहे थे अरे छोड़ इसको तेरी भाई की औरत है, पाकिस्तान से लेकर आया उसे वो। छोड़ सकीना को।
गदर की कमाई और अमीषा का रोल
अमीषा पटेल को इस घटना के दौरान इस बात का अहसास हुआ कि इतने वक्त बाद भी लोगों को फिल्म गदर और उसके किरदार अच्छी तरह याद थे। मालूम हो कि अमीषा पटेल ने फिल्म 'गदर - एक प्रेम कथा' में एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाया था। तकरीबन 19 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 133 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। यह देसी लव स्टोरी लोगों को इतनी पसंद आई कि सकीना और तारा सिंह के किरदार में अमीषा पटेल और सनी देओल देश भर में मशहूर हो गए थे। उस वक्त तक जो लोग उन्हें जानते भी नहीं थे, वो भी सनी देओल को उनके नाम से ना सही, लेकिन उनके किरदार से जानने लगे थे।
कम रेटिंग के बावजूद हिट रही पार्ट-2
इस फिल्म का पार्ट-2 साल 2023 में रिलीज हुआ था और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिर एक बार सनी देओल एक्शन हीरो वाले अवतार में नजर आए और इस फिल्म ने सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर वापसी कराने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद जाट और ऐसी अन्य फिल्मों के जरिए सनी देओल छा गए थे। भले ही फिल्म की IMDb रेटिंग बहुत हाई नहीं रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर लोगों ने इसे इतना प्यार दिया कि इस मूवी ने मेकर्स की जेबें भर दीं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


