लोगों ने आशा भोसले के इस गाने का समझ लिया था गलत मतलब, सिंगर को खुद रेडियो पर आकर समझाना पड़ा था लिरिक्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आशा जी और गुलजार एक गाना ऐसा था, जिसका मतलब लोगों ने काफी वक्त तक गलत समझा था। ऐसे में खुद रेडियो पर आकर आशा भोसले और गुलजार को अपने उस गाने का सही मीनिंग समझाना पड़ा था। आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना?

Asha Bhosle

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपने गानों के चलते वो हमेशा ही फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। आशा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्होंने किशोर कुमार से लेकर गुलजार तक के साथ कई आईकॉनिक सॉन्ग दिए हैं। लेकिन आशा जी और गुलजार एक गाना ऐसा था, जिसका मतलब लोगों ने काफी वक्त तक गलत समझा था। ऐसे में खुद रेडियो पर आकर आशा भोसले और गुलजार को अपने उस गाने का सही मीनिंग समझाना पड़ा था। आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना?

आईएमडीबी पर मिली इतनी रेटिंग

ये फिल्म है साल 1991 में रिलीज हुई 'लेकिन'। इस मूवी में हेमा मालिनी, डिंपल कपाड़िया, विनोद खन्ना, आलोक नाथ, अमजद खान जैसे कलाकार अहम किरदार में थे। ये फिल्म उस दौर की हिट फिल्मों में रही है। मूवी को आईएमडीबी पर 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। 'लेकिन' मूवी के सारे गानों को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। वहीं, एक गाना आशा भोलने ने गाया था। उनके साथ इस गाने में गुलजार ने साथ दिया था। 'लेकिन' मूवी का ये गाना था 'झूठे नैना बोले सांची बत्तियां'।

गाने के मीनिंग को लेकर हुई कंफ्यूजन

दरअसल, ये गाना हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है। इस गाने की पहली लाइन को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन हुई थी। गाने की शुरुआत होती है 'झूठे नैना बोले सांची बत्तियां' लाइन के साथ। इस गाने की लिरिक्स में एक औरत अपने पार्टनर से किसी और के साथ रात गुजारने को लेकर सवाल करती नजर आती है। बस इसी गाने की पहली लाइन यानी 'झूठे नैना बोले...' को लेकर लोगों में कंफ्यूजन शुरू हो गया था।

रेडियो पर आकर बताना पड़ा गाने का सही मीनिंग

इस गाने को सुनकर लगता है कि 'झूठे नैना बोले सांची बत्तियां' का मतलब है कि वो 'झूठे' यानी (Liar) समझ लिया जाता था। इसका गाने का अर्थ स्पष्ट करने के लिए, गुलजार और आशा भोसले को खुद रेडियो पर आकर बताना पड़ा कि शब्द 'झूठे' नहीं बल्कि 'जूठे' यानी जूठन जैसे किसी का खाया हुआ जूठा है। आज भी बहुत से लोग इस गाने का सही मतलब नहीं जानते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

बता दें कि फिल्म 'लेकिन' की निर्माता गायिका लता मंगेशकर थीं। वहीं, फिल्म की कहानी गुलजार ने लिखा थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भले ही यह फिल्म नहीं चली हो, लेकिन इसके संगीत और गोन जैसे 'यारा सीली सीली' को आज भी बेहद पसंद किया जाता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडलोगों ने आशा भोसले के इस गाने का समझ लिया था गलत मतलब, समझाना पड़ा था लिरिक्स