जब अनुराग कश्यप को बनाया गया बलि का बकरा, गुलजार साहब से डर रहे थे राम गोपाल वर्मा
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने एक इवेंट के दौरान बताया था कि कैसे जब गुलजार साहब से गाने की एक लाइन बदलवानी थी तो विशाल भारद्वाज और राम गोपाल वर्मा ने अनुराग कश्यप को बलि का बकरा बनाया था।

साल 1998 में आई फिल्म 'सत्या' उस दौर की आइकॉनिक हिट थी। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का गाना 'गोली मार भेजे में' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस मूवी और गाने की शूटिंग के दौरान एक बड़ा मजेदार किस्सा हुआ था। फिल्म 'गोली मार भेजे में' के बोल लिखे थे उस दौर के दिग्गज लिरिक्स राइटर गुलजार साहब ने। शूटिंग के दौरान पहले गुलजार साहब ने अलग बोल सुझाए थे, लेकिन फिर बाद में इन्हें बदल दिया। हुआ यह कि दिग्गज फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा और विशाल भारद्वाज को पिछले वाले बोल ज्यादा पसंद आ रहे थे, जो गुलजार साहब ने पहले सुझाए थे।
जब अनुराग को बनाया गया बलि का बकरा
अब दिक्कत यह थी कि जाकर गुलजार साहब से यह कहना था कि वो इन नए बोल की जगह पुराने वाले बोल ही रखें। मगर राम गोपाल वर्मा और विशाल भारद्वाज, दोनों को ही जाकर गुलजार साहब से यह कहने में डर लग रहा था। फाइनली राम गोपाल वर्मा और विशाल भारद्वाज ने मिलकर अनुराग कश्यप को बलि का बकरा बनाने का फैसला किया। पहले इस गाने की लाइनें थीं- गोली मार भेजे में, गम के नीचे बम लगाके गम उड़ा दे। अनुराग कश्यप ने खुद एक इवेंट में यह किस्सा सुनाया था कि कैसे राम गोपाल वर्मा और विशाल भारद्वाज ने तब लाइन बदलवाने के लिए उन्हें आगे कर दिया था, लेकिन नतीजा क्या हुआ? चलिए जानते हैं।
ऐसा था गुलजार साहब का रिएक्शन
अनुराग कश्यप ने बताया, 'पहले लाइनें अलग थी। गोली मार भेजे में.. पहले लाइनें थी कि गम के नीचे बम लगा के गम उड़ा दे। और फिर गुलजार साहब ने कहा ये लाइन मैं बदलना चाहता हूं। उन्होंने कहा 'गोली मार भेजें में'। अब ना विशाल जी कह सके गुलजार साहब से कि सर ये लाइन बदल दीजिए। ना रामगोपाल वर्मा कह सके। उन्होंने कहा ये अनुराग मुंहफट हैं। इसको आगे करते हैं। तो मैं गुलजार साहब के सामने पहुंच गया। मैं 22 साल का था। तो मैंने कहा नहीं गुलजार साहब वो जो पहले वाली लाइन है ना बड़ी अच्छी है, वो गम के नीचे बम लगा के गम उड़ा दे। उन्होंने मुझे देखा उन्होंने कहा गम नहीं ग़म। वहां जाकर बैठो बाहर और काली चाय पीओ।'
गाना रिलीज हुआ तो हो गया कमाल
फाइनली अनुराग कश्यप को आगे करने वाला आइडिया भी काम नहीं आया और मेकर्स को गुलजार साहब की बात मानते हुए वही लाइनें फिल्म के गाने में रखनी पड़ी। लेकिन जादू तो तब हुआ जब यह गाना रिलीज हुआ। फिल्म का यह गाना सुपरहिट हो गया और आज तक इसकी लाइनें लोगों के जेहन में बनी हुई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की पिछली फिल्म निशान्ची थी। इसके बाद वह फिल्म बैड गर्ल और बंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


