Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen Anupam Kher had marijuana for the first time in hostel experience
जब अनुपम खेर ने पहली बार खाई भांग, बताया कैसा रहा तजुर्बा, क्यों खाई कसम कि दोबारा नहीं खाऊंगा?

जब अनुपम खेर ने पहली बार खाई भांग, बताया कैसा रहा तजुर्बा, क्यों खाई कसम कि दोबारा नहीं खाऊंगा?

संक्षेप:

अनुपम खेर ने बताया कि उनके साथ-साथ बाकी लड़कों ने भी उस दिन भांग खाई थी। उनका वॉर्डन छत पर चढ़ गया था और बार-बार एक ही बात बोले जा रहा था- सेना आ रही है… सेना आ रही है।

Dec 09, 2025 05:09 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने क्यों जब पहली बार भांग खाई तो उसके बाद यह कसम भी खाई कि वो आज के बाद भांग का सेवन नहीं करेंगे। दरअसल अनुपम खेर का इसे लेकर तजुर्बा बहुत खराब रहा था। अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज के होस्टल में भांग ट्राय की थी, लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो किस्सा बहुत हंसाने वाला था। अनुपम खेर ने बताया कि वो करीब 8 घंटे तक हंसते रहे थे, लेकिन बात सिर्फ यहीं पर खत्म नहीं हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छत पर चढ़ गया था उनका वार्डन

अनुपम खेर ने यूट्यूब चैनल अनस्क्रिप्टेड पर समदीश भाटिया के साथ बातचीत में कहा, “द भांग... उसका सेवन जब किया था, तो फिर मैंने कसम खा ली थी कि दोबारा कभी नहीं लूंगा। क्योंकि मैं 8 घंटे तक हंस रहा था। और मैं हंसते-हंसते बोल रहा था अपने वार्डन को... जिनको भी चढ़ी हुई थी। वो छत पर चढ़ कर कह रहे थे- 'सेना आ रही है! सेना आ रही है!' और एक दूसरा लड़का था, जिसको नाक पर खुजली हो रही थी, उसका हाथ सिर्फ ठोढ़ी तक जा रहा था, उसने अपनी ठोढ़ी को खुजा-खुजाकर खून निकाल दिया था।”

ये भी पढ़ें:अक्षय पूरे वक्त साथ रखते थे सिलेंडर, हर शॉट के बाद लगाना पड़ता था ऑक्सीजन मास्क

घंटों तक करते रहे एक ही काम

अनुपम खेर ने बताया कि एक तीसरा बंदा था, वो ऐसे टेढ़ा होके खड़ा था। एक दूसरा और था, उसका काम था, वो बाल्टी भरता था, एक बाल्टी लेकर इसके ऊपर गिराता था। ये चल रहा था लूप में 6-8 घंटे। और मुझे लग रहा था कि ये लोग मेरी बातों का जवाब क्यों नहीं दे रहे? जबकि असल में मैं उनसे बोल रहा था 'एक बात सुन...' और फिर चुप हो जाता था। अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि ये जवाब क्यों नहीं दे रहा। तो उसके बाद मैंने कभी भांग नहीं खाई।" बता दें कि अनुपम खेर का यह किस्सा सुनकर कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं देते दिखे।

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्में

एक फॉलोअर ने कमेंट किया, "भांग आपको शांत करती है, एग्रेसिव नहीं। वो झूठ बोल रहे हैं।" वहीं दूसरे ने कहा, "वो एकदम सही बता रहे हैं, भांग खाने के बाद इसी तरह की चीजें होती हैं।" इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर पिछली बार फिल्म 'तन्वी - द ग्रेट' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही सुपरस्टार प्रभास की द राजा साब और ये प्रेम मोल लिया में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:इस कव्वाली का रीमेक है 'धुरंधर' का सॉन्ग, दोनों का म्यूजिक सुनकर नहीं होगा यकीन
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।