Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen And Where Ott Start And How Ott Platform Earn In Crore Know
ओटीटी की कब हुई शुरुआत और कैसे होती है इससे करोड़ों की कमाई; जानें

ओटीटी की कब हुई शुरुआत और कैसे होती है इससे करोड़ों की कमाई; जानें

संक्षेप:

आज कल ओटीटी प्लेटफॉर्म सबके लिए काफी कम्फर्टेबल हो गया है क्योंकि इसके जरिए आप कहीं पर भी बैठकर किसी भी देश की फिल्में या सीरीज देख सकते हैं।

Dec 18, 2025 01:45 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज कल फिल्मों को देखने के लिए लोग थिएटर में जाने से ज्यादा घर पर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना पसंद करते हैं। इन दिनों ओटीटी छाया हुआ है। कई फिल्में और सीरीज को तो लोग डायरेक्टली ओटीटी पर रिलीज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ओटीटी की शुरुआत कब और कैसे हुई। इसके अलावा ओटीटी से कमाई कैसे होती है इसके बारे में भी बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले तो आपको बता दें कि ओटीटी की फुल फॉर्म क्या होती है। ओटीटी की फुल फॉर्म है ओवर द टॉप। ओटीटी के फायदे यह हैं कि आप कहीं भी यहां तक कि फोन पर भी मूवी या शो एंजॉय कर सकते हैं।

कहां हुई शुरुआत

ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई थी। वहीं भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत साल 2008 में हुई। भारत में सबसे पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म Bigflix लॉन्च हुआ जिसे रिलायंस एंटरटेनमेंट ने लॉन्च किया था। उसके बाद साल 2010 में Digivive ने NEXG TV नाम से ओटीटी मोबाइल एप लॉन्च किया जिसमें वीडियो ऑन डिमांड के साथ टीवी भी देखा जा सकता था।

कई ओटीटी प्लेटफॉर्म

अब तो आपको कई ओटीटी प्लेटफॉर्म मिलेंगे जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी5, ऑल्ट बालाजी, वूट।

ओटीटी पर कमाई कैसे होती है

रिपोर्ट्स के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म तीन तरह से काम करता है। ट्रांजेक्शनल वीडियो ऑन डिमांड, सब्स्क्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड और एडवरटाइजिंग वीडियो ऑन डिमांड।

ये भी पढ़ें:डॉक्यूमेंट्री फिल्में देखने का है चस्का? जान लीजिए ये टॉप 7 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स

टीवीओडी में जब कोई यूजर किसी प्लेटफॉर्म को डाउनलोड करता है तो इसलिए पैसे देने पड़ते हैं। जितनी बार डाउनलोड होता है उतनी बार पैसे देने होते हैं। इसके बाद आता है एवीओडी यानी एडवरटाइजिंग वीडियो ऑन डिमांड, इसमें यूजर को पैसे तो नहीं देने होते, लेकिन जो एड आते हैं जिन्हें आप स्किप नहीं कर पाते। इन एड्स के लिए प्लेटफॉर्म को पैसे मिलते हैं। बता दें कि इसके जरिए काफी मोटी कमाई होती है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।