Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडwhen amrish puri intentionally slapped smita patil, this left her shocked read
जब अमरीश पुरी ने जानबूझकर स्मिता पाटिल को जड़ दिया जोरदार थप्पड़, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

जब अमरीश पुरी ने जानबूझकर स्मिता पाटिल को जड़ दिया जोरदार थप्पड़, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को अमरीश पुरी से जोरदार थप्पड़ खाना पड़ा था। ये थप्पड़ इतना बुरा था कि कुछ समय के लिए एक्ट्रेस हैरान थीं। वहीं एक बार ओम पुरी ने भी उन्हें मारा था कि उनके कान में दर्द होने लगा था।

Oct 18, 2025 01:36 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का नाम हमेशा इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेसेज में गिना जाता है। एक्ट्रेस ने अपने किरदारों को निभाने के लिए उनमें जान डाल दी। बड़े एक्टर्स तक उनकी अदायगी से प्रभावित थे। स्मिता की एक्टिंग इतनी शानदार और दिल से थी कि पर्दे पर उनके हर भाव, हर संघर्ष, हर खुशी ऑडियंस के दिल में उतर जाता था। 1970 और 80 के दशक में उन्होंने अपनी चुनी हुई फिल्मों और परफॉरमेंस से सभी को हैरान किया। कहते हैं स्मिता अपने किरदार को निभाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती थीं। उन्होंने कई बार तो एक्टर्स से थप्पड़ खाए। फिल्म के लिए अमरीश पुरी ने उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमरीश पुरी का थप्पड़

ऐसा ही एक किस्सा उनकी 1977 में आई फिल्म भूमिका और 1980 में आई फिल्म आक्रोश से जुड़ा है। फिल्म भूमिका में भी स्मिता को असली थप्पड़ का सामना करना पड़ा। फिल्म में अमरीश पुरी का किरदार उन्हें घर से बाहर जाने के लिए मनाता है, लेकिन स्मिता जी ज़िद करती हैं कि वह बाहर जाएंगी। गुस्से में अमरीश पुरी ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा। स्मिता इस थप्पड़ की गूंज से हैरान हो गई। उनके चेहरे पर वही एक्सप्रेशन आए जो डायरेक्टर श्याम बेनेगल को चाहिए थे। बाद में इस थप्पड़ के पीछे की असली बात समझाई गई। डायरेक्टर को स्मिता का असली रिएक्शन चाहिए था।

कान में हुआ था दर्द

ऐसा ही कुछ फिल्म आक्रोश के एक सीन में ओम पुरी को स्मिता पाटिल को थप्पड़ मारना था। ओम पुरी ने शुरुआत में काफी हल्के थप्पड़ मारे, लेकिन डायरेक्टर गोविंद निहलानी को वह सीन पसंद नहीं आया। उन्होंने ओम पुरी को समझाया कि सीन पूरा करने के लिए असली थप्पड़ देना जरूरी है। अगले टेक में ओम पुरी ने हिम्मत जुटाकर जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे स्मिता को कान में दर्द हो गया। उन्होंने बाद में दवा लेनी पड़ी। आज स्मिता ऑडियंस के बीच नहीं है। लेकिन उनकी फिल्मों को पसंद किया गया है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।