जब कुछ सेकेंड की देरी से दुनिया को छोड़कर चले गए थे अमजद खान, बेटे ने फिर डॉक्टर को खूब पीटा

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

आज हम आपको अमजद खान की मौत का एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जिसे सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। अमजद खान के बेटे शादाब ने बताया कि क्या हुआ था उस रात को।

जब कुछ सेकेंड की देरी से दुनिया को छोड़कर चले गए थे अमजद खान, बेटे ने फिर डॉक्टर को खूब पीटा

अमजद खान बॉलीवुड के सबसे पसंद किए जाने विलन थे। उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी इतनी पसंद की जाती थी कि कई बार लीड एक्टर्स भी उनके सामने साइड लाइन हो जाते थे। अब आज हम आपको उनकी मौत का वो किस्सा बताते हैं जब उनके बेटे ने पिता की मौत के बाद आपा खो दिया था और डॉक्टर तक को मार दिया था।

27 जुलाई 1992 की वो काली रात

अमजद खान के बेचे शादाब ने कहा, मैं घर पर नहीं था। बाहर था और आया 8 बजे के आस-पास तब मुझे कहा गया कि पापा उठ नहीं रहे हैं, उन्हें दाकर उठाओ। उससे एक दिन पहले 26 जुलाई को अनुपम खेर को लेकर एक मीटिंग हुई थी। तब वो अनुपम खेर सर ने एक जर्नलिस्ट को थप्पड़ मार दिया था तो उसके लिए मीटिंग थी घर में और सब लोग आए हुए थे। उस वक्त पिता की तबीयत ठीक नहीं थी।

जब पिता को बचाने के लिए तूफान की तरह गाड़ी चलाकर भागे थे शादाब

शादाब ने आगे कहा, ‘हमने एक दिन पहले ईसीजी करवाया था और वो सही था। वो थके हुए थे तो आराम कर रहे थे। वह दिन में उठे और फिर सोने चले गए। इसके बाद 8 बजे तक मैं वापस आया तो मां ने कहा पापा को देखो वो उठ नहीं रहे हैं। मैंने जाकर देखा तो वो ठंडे हुए पड़े थे। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया और उन्होंने कहा कि मैसिव हार्ट अटैक है तो एक इंजेक्शन चाहिए। मैं फिर गाड़ी चलाकर गया वो भी इतनी स्पीड में कि अच्छा हुआ मैंने किसी को मारा नहीं या खुद मरा नहीं। मैं घर आया और डॉक्टर ने कहा कि मैं कुछ सेकेंड लेट हो गया। पापा चले गए थे।’

डॉक्टर को मारा

शादाब से फिर पूछा गया कि क्या आपने डॉक्टर को मारा था तो उन्होंने कहां, हां मैंने उन्हें मारा था और सारे बर्तन तोड़ दिए थे। मैंने फिर पापा के करीबी दोस्त को भी मार दिया। उन्हें धक्का दे दिया।

कैसे आया शादाब की लाइफ में बदलाव

शादाब ने आगे कहा, ‘18-21 साल तक मैं काफी परेशान रहा। लेकिन फिर एक ट्रांसफॉर्मेशन हुआ और वो भी शादी के बाद। 32 साल में मैंने शादी की। जब आप एक सही इंसान से शादी करते हो तो आपको बेहतर करता है और गलत से करते हो तो वो और बर्बाद कर देता है। तो मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे सही पार्टनर मिला।’

पत्नी को दिया पूरा क्रेडिट

21 के बाद जब मैंने काम करना शुरू किया तो मेरा गु्ससा ठंडा होने लगा। फिर 32 साल की उम्र में शादी हुई और सब बदल गया। मेरी अरेंज मैरिज थी। वैसे हम स्कूल में जानते थे, लेकिन फिर दोस्तों ने प्रपोजल रखा और उन्होंने हां कहा और हमारी शादी हो गई। उन्होंने मुझे ना सिर्फ बेहतर इंसान बनाया बल्कि उसे बदल दिया जो दिमाग से सोचता था ना कि इमोशन।

अमजद खान करते थे सबकी मदद, सब करते थे रिस्पेक्ट

शादाब बोले, पहली जैसी इंडस्ट्री अब नहीं है। पहली के लोग मेरे पिता को जानते थे। लेकिन जो लोग उस वक्त से अभी तक हैं वो लोग जानते हैं कि जो लोग बाहर से आते थे उनकी पेमेंट को रोक देते थे और एक्ट्रेसेस को कास्टिंग काउच में धकेल देते थे। मेरे पिता उनके लिए लड़े हैं। वो प्रोड्यूसर्स काफी बड़े होते थे और एक्ट्रेसेस उतनी बड़ी नहीं होती थीं। पहले के लोग ये जानते हैं कि पिता ने उनके लिए लड़ाई की, लेकिन आज के लोग नहीं जानते हैं। वह अपनी रिस्पेक्ट का यूज करके उनकी मदद करते। उनकी सब रिस्पेक्ट करते थे। लेकिन क्योंकि वह स्ट्रेट थे सबके सामने तो कई लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।