कपिल शर्मा ने इस बात पर ली रणवीर सिंह की फिरकी, अमिताभ बच्चन के जवाब ने कर दी सबकी बोलती बंद
Amitabh Bachchan: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जब एक अवॉर्ड शो के दौरान स्टार्स की खिंचाई कर रहे थे, तब इत्तेफाक से बात अमिताभ बच्चन तक पहुंच गई। फिर अमिताभ बच्चन ने जो जवाब दिया, उसने वहां मौजूद बाकी सभी की बोलती बंद कर दी।

एक अवॉर्ड शो के दौरान तब मजेदार माहौल बन गया, जब कपिल शर्मा ने एक ऐसी बहस छेड़ दी, जिसमें धीरे-धीरे कई बड़े स्टार्स ने हिस्सा लेना शुरू कर दिया। किस्सा साल 2016 के स्क्रीन अवॉर्ड्स का है, जब होस्ट कपिल शर्मा ने बॉलीवुड के 'पावर कपल्स' के बीच नखरों को लेकर एक दिलचस्प बहस छेड़ दी थी। कपिल ने फ्रंट रो में बैठे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से पूछा था कि लड़कों और लड़कियों में से ज्यादा नखरे कौन दिखाता है? सितारों के बेबाक जवाबों ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।
रणवीर-दीपिका के बीच नखरों पर जंग
कपिल के साथ करण जौहर भी होस्टिंग की कमान संभाल रहे थे। जब कपिल ने रणवीर से नखरों पर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए लड़कियां कहा। रणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि लड़कियां तैयार होने में काफी वक्त लगाती हैं और तब उनके नखरे देखने वाले होते हैं। पास में बैठीं दीपिका ने इस बात को सिरे से नकार दिया और कहा कि लड़के कहीं ज्यादा नखरेबाज होते हैं। इस बहस के बीच कपिल ने अपना मशहूर सेंस ऑफ ह्यूमर इस्तेमाल करते हुए 'ऑड-इवन' फॉर्मूले पर जोक मारा।
अमिताभ की आवाज से कांपे कपिल शर्मा
कपिल ने कहा कि क्या होगा अगर औरतों को सिर्फ 'ईवन' दिनों पर और पुरुषों को 'ऑड' दिनों पर बोलने का मौका मिले? क्या फिर कभी मर्दों को बोलने का चांस मिलेगा? जब रणवीर और दीपिका के बीच बात नहीं बनी, तो दीपिका ने कपिल को पास ही बैठे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से सलाह लेने को कहा। कपिल ने बिग बी के पास जाकर पूछा, 'सर, घर पर किसकी चलती है?' अमिताभ बच्चन ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में कपिल को अपने करीब बुलाया। कपिल ने मजाक में कहा कि सर बी की आवाज इतनी दमदार है कि उनका 'पास आओ' कहना भी ऐसा लगता है जैसे जेल भेजने का ऑर्डर दे रहे हों।
अमिताभ बच्चन के जवाब ने कर दी बोलती बंद
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मेरे घर में तो आपकी (कपिल) ही चलती है।' इस पर कपिल ने फौरन कहा कि सर के इस बयान ने अब उनकी मार्केट फीस बढ़ा दी है। हंसी-मजाक का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसके बाद कपिल ने एक्ट्रेस श्रिया सरन की तरफ रुख किया और उनसे उनकी राय पूछी। श्रेया ने लड़कियों का पक्ष लेते हुए बड़ी मासूमियत से कहा कि लड़कियां बहुत ही सिंपल होती हैं।' इस पर कपिल ने तुरंत पलटवार करते हुए पूछा, 'तो क्या हमारे ऊपर कोई कढ़ाई की हुई है?'
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


