Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen Amitabh Bachchan fought with real tiger for khoon paseena and natvarlaal
ना कोई VFX और ना कोई बॉडी डबल, असली बाघ से लड़े थे अमिताभ बच्चन, बताया था अपना अनुभव

ना कोई VFX और ना कोई बॉडी डबल, असली बाघ से लड़े थे अमिताभ बच्चन, बताया था अपना अनुभव

संक्षेप:

Amitabh Bachchan: जब असली टाइगर से लड़े थे अमिताभ बच्चन। शूटिंग सेट पर पहुंचे और मेकर्स ने अचानक दे दिया यह सरप्राइज।

Nov 26, 2025 06:38 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 83 साल हो चुकी है और आज भी वो 12 से 15 घंटे की शिफ्ट करते हैं। अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' और अपनी फिल्मों से सेट पर कड़ी मेहनत करते हैं जिनके लिए पूरी इंडस्ट्री उनकी तारीफें करते नहीं थकती है। अमिताभ बच्चन ने भारतीय सिनेमा जगत को ब्लैक एंड व्हाइट दौर से VFX और CGI वाले दौर तक आते देखा है और अब इंडस्ट्री में AI से जुड़ी चीजें होते देख रहे हैं। लेकिन एक दौर वह भी था जब हर सीन को बिलकुल रियल करना पड़ता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमिताभ बच्चन को नहीं था अंदाजा

स्टंट हों या फिर फाइट सीक्वेंस अमिताभ बच्चन ने ढेरों सीन असली में किए हैं। इनके दौरान कई बार उन्हें गंभीर चोटें लगीं तो कई बार वो बाल-बाल बचे। ऐसा ही एक किस्सा है अमिताभ बच्चन की फिल्म 'खून पसीना' का। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को बाघ के साथ लड़ाई करनी थी। अमिताभ बच्चन ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें सेट पर एक खास तरह की जैकेट दी गई तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि उन्हें मेकर्स असली बाघ के साथ फाइट करने को कह देंगे। लेकिन यह कोई मजाक नहीं था।

फिल्म के लिए असली बाघ से फाइट

अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए असली बाघ के साथ दो-दो हाथ करने थे और बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन ने ऐसा किया भी। अमिताभ बच्चन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि बाघ कितना ताकतवर होता है। अमिताभ बच्चन ने बिना किसी स्टंटमैन या VFX के सीधा बाघ से फाइट की थी। यह एक इतना टफ एक्सपीरियंस था जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के अलावा भी एक फिल्म के लिए असली बाघ के साथ फाइट सीक्वेंस किया था।

इस फिल्म में भी कर चुके हैं फाइट

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' की। अगर आपने यह फिल्म देखी है तो आपको याद होगा कि इस फिल्म में भी अमिताभ बच्चन एक सीन में बाघ के साथ फाइट करते नजर आते हैं। बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में हेलिकॉप्टर से लटकने से लेकर तलवारबाजी करने तक के सीन खुद किए हैं। कई बार उन्हें चोटें आईं हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने हर सीन परफेक्ट तरीके से किया।

ये भी पढ़ें:आराम से ₹100 करोड़ के पार जाएगी 'तेरे इश्क में'! जानिए क्या बोले ट्रेड एक्सपर्ट
ये भी पढ़ें:अनुपमा की चॉल में पड़ेगा छापा, शाह निवास में गौतम भिजवाएगा पुलिस
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।