मनोज बाजपेयी की इस गलती से अल्लू अर्जुन को मिली बड़ी सीख, एक्टिंग करियर में आज तक आती है काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अल्लू अर्जुन को उनकी ऑब्जर्वेशन एक बहुत बेमिसाल एक्टर बनाती है। वह अपने आसपास के माहौल से तो सीखते ही हैं, लेकिन साथ ही साथ बॉलीवुड एक्टर्स को देखकर उन्होंने कई गलतियां नहीं करना सीखा है।

Allu Arjun

साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की दीवानगी आज पूरी दुनिया में है। रीजनल सिनेमा से शुरुआत करके वह आज एक लीजेंडरी नेशनल स्टार बन चुके हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी एक्टिंग पर बहुत ज्यादा मेहनत की है और कम लोग जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स के हुनर और उनकी गलतियों को ऑब्जर्व करके बहुत कुछ सीखा है। अल्लू अर्जुन ने एक एक्टिंग क्लास के दौरान बताया था कि कैसे उन्होंने मनोज बाजपेयी की एक गलती से बड़ी सीख ली। यह लर्निंग आज तक अल्लू अर्जुन के काम आती है।

बॉलीवुड की गलतियों से बहुत सीखे हैं अल्लू

अल्लू अर्जुन ने बताया कि एक एक्टर होने के नाते आपको उन चीजों की जिम्मेदारी भी उठानी होती है जो असल में आपका काम भी नहीं हैं। यह किस्सा सुनकर आपको समझ आएगा कि कैसे इन्हीं छोटी-छोटी बातों ने अल्लू अर्जुन को प्रोड्यूसर्स का पसंदीदा कलाकार बना दिया और उनकी गजब की एक्टिंग की वजह से वह डायरेक्टर्स के चहेते हो गए। अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अल्लू अर्जुन की ऐसी गलती नोटिस की, जो उनके मुताबिक किसी भी एक्टर को करने से बचना चाहिए।

जब मैकेनिकल रील पर चला करते थे कैमरे

बात पुरानी है जब आज की तरह डिजिटल कैमरा नहीं हुआ करते थे और रील वाले कैमरा पर शूटिंग होती थी। अल्लू अर्जुन ने अपनी एक्टिंग क्लास के दौरान बताया, ‘मैंने एक चीज नोटिस की थी। आज तो कैमरा डिजिटल होते हैं, इसमें फिल्ममेकर्स का कोई नुकसान नहीं होता है। पुराने वक्त में जब रील पर शूटिंग होती थी तब एक सेकंड के रिकॉर्डिंग की कीमत करीब 10 हजार रुपये हुआ करती थी। तो इस तरह फिल्म की रील बहुत कीमती होती थी। आपकी एक्टिंग बहुत कीमती हुआ करती थी।’

मनोज बाजपेयी की इस गलती से मिली सीख

अल्लू अर्जुन ने बताया कि एक साउंड होता था जो कि लगातार पीछे चल रहा होता था। यह कैमरा की रील के घूमने का मकैनिकल साउंड होता था। वो चीज पीछे लगातार चल रही होती थी। तो आपको अपने दिमाग में इस आवाज की वजह से पता होता था कि मुझे जल्दी शॉट खत्म करना है। क्योंकि यह बहुत कीमती है। इसके बाद अल्लू अर्जुन ने वो किस्सा सुनाया जिससे उन्हें बड़ी सीख मिली। उन्होंने कहा- मिस्टर मनोज बाजपेयी, उन्हें बस एक्शन कहे जाने के बाद NO कहना था। डायरेक्टर ने 'एक्शन' कहा और उन्होंने धीरे-धीरे अपना सिर उठाया और कहा- नहीं। उन्होंने शूटिंग शुरू होने से पहले ही 40 हजार रुपये बर्बाद कर दिए। अल्लू अर्जुन के यह सीख हमेशा काम आई और वह डायरेक्टर के वक्त का आज भी बहुत ख्याल रखते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।