अल्लू अर्जुन ने सैफ अली खान से सीखी थी यह चीज, एक्टिंग करियर में आज तक आती है उनके काम
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन अपनी एक्टिंग स्किल्स को तराशने के लिए दूसरे एक्टर्स से सीखते रहते हैं। उन्हें ऐसी ही एक सीख एक्टर सैफ अली खान से मिली थी जिसे उन्होंने अपनी एक्टिंग क्लास में शेयर किया था।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन ने दशकों तक अपनी एक्टिंग स्किल्स को तराशा है और जब जाकर वह उस मुकाम पर पहुंचे जहां आज उन्हें पूरी दुनिया जानती है। पुष्पा और पुष्पा-2 जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे चुके अल्लू अर्जुन के लिए एक वक्त था जब वह बॉलीवुड की फिल्में देखकर और बाकी हर छोटी-बड़ी जगह पर चीजों और सिचुएशन्स को ऑब्जर्व करके अभिनय सीखा करते थे। अल्लू अर्जुन जब एक एक्टिंग स्कूल में सिखा रहे थे तब उन्होंने ऐसा ही एक किस्सा सुनाया था कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से एक कमाल की स्किल सीखी थी, जिसे वो अपने काम में आज भी इस्तेमाल करते हैं।
जब अल्लू अर्जुन को सैफ से मिली सीख
अल्लू अर्जुन ने बहुत साल पहले एक जगह एक्टिंग क्लासेज लेने के दौरान बताया कि कैसे कई एक्टर्स को अपना सीन कट टू कट करने की आदत होती है। लेकिन इस वजह से कई बार फिल्म एडिटर के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है। क्योंकि या तो उसे शॉट को एडिट करने के लिए पर्याप्त फुटेज नहीं मिलती है, या फिर उसके पास शॉट को बीच में कट करके दूसरी जगह जोड़ने का मौका ही नहीं होता है। इस प्रॉब्लम को एक एक्टर अपनी तरफ से किस तरह फिक्स कर सकता है। यह बताते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘पता है जब वो डांस कर रहे होते हैं, तो वह लगातार मूव कर रहे होते हैं।’
सीन में रानी मुखर्जी ने कर दी थी गड़बड़
अल्लू अर्जुन ने कहा, 'डायरेक्टर के कट करने पर मूवमेंट इस तरह रुकता है। आप समझ रहे हैं? आप एडिटर को फुटेज कट करने का टाइम ही नहीं मिलता है। यह शॉट चौथे सेकंड में कंप्लीट हो रहा है और हमें आमतौर पर 3.5 सेकंड पर कट बोलने की आदत होती है। अगर एक्टर 3.8 सेकंड पर शॉट खत्म कर रहा है, तो आखिर के 0.2 सेकंड फ्रेम खाली हो जाएगा। इसका एक उदाहरण मैंने फिल्म 'हम तुम' में देखा था। मुझे नहीं पता आप लोगों में से कितने लोगों ने वो फिल्म देखी है। उसमें एक सीन है जिसमें सैफ अली खान कोने में इस तरह खड़े हुए हैं।'
सैफ अली खान ने यूं संभाला था वो सीन
अल्लू अर्जुन ने बताया, ‘उसमें कुछ इस तरह का डायलॉग है कि लड़की कहती है- क्या तुम मेरे जैसी लड़की के साथ जीना चाहते हो? और रानी मुखर्जी टॉयलेट से बाहर निकलती है। जब वो टॉयलेट से बाहर निकलती है तो वह असल में कट पॉइंट है। वहां दूसरे एक्टर के करने को कुछ नहीं बचा है, वह बस वहां पर खड़ा हुआ है। लेकिन पता है उन्होंने क्या किया? उन्होंने गुस्से में मुट्ठी भींची, हाथ उठाया और फिर गुस्सा कंट्रोल करने जैसा रिएक्ट किया। तो अपने शॉट को एक्सटेंड करने की कोशिश कीजिए, सिर्फ कट टू कट सीन मत कीजिए।’
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


