पिता की मौत के बाद टूट गई थीं अल्का याग्निक, अनु मलिक ने सिंगर के घर दिया धरना; फिर हुआ कुछ ऐसा कि रच गया इतिहास
अल्का याग्निक ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उन्होंने पिता के निधन के बाद सिंगिंग छोड़ दी थी। उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर दिया था।

कई बार सेलेब्स को अपनी लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद वे अपने काम पर वापस आते हैं। कुछ तो ऐसे सिंगर्स होते हैं जिनको लाइफ के कई दर्द झेलने के बाद भी गाना पड़ता है। कभी-कभी तो किसी सिंगर को किसी अपने को खोने के बाद भी रोमांटिक गाना पड़ता है। आज हम आपको अल्का याग्निक के ही एक किस्से के बारे में बताएंगे कि कैसे अपने पिता को खोने के बाद वह गाना नहीं गाना चाहती थीं, लेकिन अनु मलिक ने कुछ ऐसा किया कि अल्का को फिर गाना ही पड़ा।
क्यों गाने को तैयार नहीं थीं अल्का याग्निक
दरअसल, अल्का ने फिल्म कम्पैनियन से बात करते हुए कहा था, ‘जब रेफ्यूजी के गाने रिकॉर्ड हो रहे थे। तब वह डिप्रेशन में चली गई थीं। उस वक्त उनके पिता का निधन हो गया था और वह अपने पिता के काफी करीब थीं।’
खुद को कमरे में बंद कर दिया था अल्का ने
जब अल्का के पिता का निधन हुआ तब वह सिर्फ 58 साल के थे और किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसे अचानक सबको छोड़कर चले जाएंगे। अल्का ने कहा था, ‘मैं गाना नहीं गाना चाहती थी। मुझे रिकॉर्डिंग नहीं करनी थी। मैंने बाहर जाना मना कर दिया था। मैंने खुद को कमरे में लॉक कर दिया था। मेरी मां, मेरा भाई, मेरे दोस्त और मेरी बेटी जो काफी छोटी थी उस वक्त वह मभी मुझे समझाती कि मम्मा सब ठीक हो जाएगा।’
अन्नू मलिक का आया फोन
अल्का ने आगे बताया था, ‘मेरी मां मुझे समझाती थी कि आपको काम करना पड़ेगा। आपको अपना दिमाग कहीं और लगाना होगा। इसके बाद एक दिन फिर अनु मलिक का कॉल आया कि जेपी दत्ता फिल्म बना रहे हैं जिसमें अभिषेक बच्चन और करीना कपूर को लॉल्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने काफी खूबसूरत म्यूजिक बनाया है और तुम्हें गाना होगा।’
अनु मलिक ने उनके घर के बाहर किया धरना
अल्का ने हालांकि अनु को मना कर दिया था, लेकिन अनु उनके घर आए और वहां धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा तुम्हें आना होगा रिकॉर्डिंग के लिए। अगर तुम नहीं आओगी तो मैं नहीं करूंगा। अनु फिर अल्का का हाथ पकड़कर उन्हें स्टूडियो में लेकर गए।
अल्का का म्यूजिक करियर
अल्का के बारे में बता दें कि उन्होंने 6 साल की उम्र में ऑल इंडिया रेडियो से सिंगिंक की शुरुआत की थी। वहीं बॉलीवुड में अपनी जर्नी की शुरुआत 1980 में रिलीज हुई फिल्म पायल की झंकार से की थी। इसके बाद उन्होंने लावारिस में गाना गाया। अल्का ने अपने करियर में 4 दशक तक गाने गाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 2 बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट और 2 नेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं।
अल्का का गिनीज रिकॉर्ड
इसके अलावा अल्का के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। अल्का के नाम साल 2022 में मोस्ट स्ट्रीम आर्टिस्ट ऑन यूट्यूब का वर्ल्ड रिकॉर्ड है 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ। उन्होंने टेलर स्विफ्ट और बीटीएस जैसे पॉप स्टार्स तक को पछाड़ दिया था।
उनके हिट गानें
अल्का ने कई हिट गानें गाए हैं और सबसे ज्यादा उनके हिट सॉन्ग्स हैं 1-2-3, कुछ कुछ होता है, टिप टिप बरसा पानी, परदेसी-परदेसी, बोले चूड़ियां, लाल दुपट्टा, दिल लगा लिया।
अल्का ने कुमार सानू और उदित नारायण के साथ सबसे ज्यादा गाने गाए हैं। कुमार सानू और उदित नारायण, अल्का के अच्छे फ्रेंड भी हैं। तीनों जब साथ आते हैं तो खूब मस्ती करते हैं।
जब पति के साथ लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में रहीं अल्का
अल्का की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। बता दें कि भले ही अल्का और नीरज की शादी हो गई, लेकिन दोनों 28 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में रहे। नीरज का शिलॉन्ग में बिजनेस था और अल्का का करियर मुंबई में था इसलिए दोनों को अलग-अलग शहर में रहना पड़ा।
अल्का की एक बेटी हैं शायशा कपूर। वह एंटरप्रेन्योर हैं।


