जब अक्षय खन्ना ने दिखाया अपना रहमान 'डकैत अवतार', शूट के दौरान इस बात पर चढ़ गया था पारा
Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना को इंडस्ट्री में यूं तो बहुत शांत व्यक्ति माना जाता है, लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि शूटिंग के दौरान उनके अंदर का रहमान डकैत बाहर आ गया था। अक्षय ने प्रोडक्शन वालों को जमकर लताड़ा था।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर (पार्ट-1) में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना रियल लाइफ में आमतौर पर बहुत शांत और शालीन हैं। हालांकि एक बार एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका पारा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब प्रोडक्शन टीम ने एक जूनियर एक्टर के हाथ से खाना नीचे रखवा दिया और उसे अलग खाने के लिए कहा। एक्टर अमित बहल ने एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान यह किस्सा साझा किया था। अमित बहल ने बताया कि अक्षय खन्ना उस वक्त बहुत ज्यादा भड़क गए थे, जब उन्हें पता चला कि एक कैरेक्टर आर्टिस्ट को स्टाफ ने लीड एक्टर्स और क्रू के साथ खाना खाने से रोक दिया।
एक्टर को खाने के लिए किया इनकार
अमित बहल ने यह किस्सा साझा करते हुए सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बताया, 'कुछ मशहूर और कामयाब एक्टर्स को 5 स्टार होटल में रखा गया था, वहीं कुछ कम मशहूर कलाकारों को 3 स्टार होटल में रखा गया था। लेकिन हमें शूटिंग साथ में ही करनी थी। तो यह तय हुआ कि सब लंच साथ में करेंगे और फिर जाएंगे शूटिंग करने।' अमित बहल ने बताया, ‘हमारे वाले होटल के लंच बुफे में उस दूसरे होटल के एक्टर ने आकर बुफे की थाली उठा ली। प्रोड्यूसर की पत्नी, या रिश्तेदार और कुछ लोगों ने यह नोटिस किया कि यह एक्टर तो इस वाले होटल में नहीं रुका है। उससे कहा कि तुम यहां पर खाना नहीं खा सकते।’
जब अक्षय ने सबको जमकर लताड़ा
अमित बहल ने बताया, 'उस एक्टर ने अपना पहला निवाला ही मुंह में डाला था। तभी प्रोडक्शन वाले ने आकर कहा कि तुम यहां पर खाना नहीं खा सकते। वो एक्टर सुन्न होकर साइड में बैठ गया। अक्षय खन्ना पीछे खड़े ये सब देख रहे थे। फिर जो फूटा है वो आदमी, उसके अंदर जो इतने दिनों का लावा भरा हुआ था।' अमित ने बताया, 'अक्षय जो आमतौर पर बहुत कम बोलते हैं, उन्होंने भूख और रिस्पेक्ट के असल मतलब को लेकर वहां लंबा भाषण दिया। अमित ने कहा कि उस दिन मुझे अहसास हुआ कि वो अपने को-एक्टर्स की रिस्पेक्ट को लेकर कितने सीरियस हैं।' अक्षय खन्ना ने उस दिन कहा- फिल्म खाने की थालियां या निवाले गिनने से नहीं बनती है। यह लोगों के आशीर्वाद से बनती है।'
शुक्राचार्य के किरदार में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'छावा' और 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने दिल जीतने वाला काम किया है। इसके बाद अब उनकी अगली फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अक्षय खन्ना की अगली फिल्म 'महाकाली' होगी, इस फिल्म में वह दैत्य गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल की फिल्म इक्का में भी उनके नजर आने की बात कही जा रही है। मालूम हो कि अक्षय खन्ना के बारे में इंडस्ट्री में मिली-जुली राय रही है। एक तरफ जहां लोग उन्हें सेट पर काफी नखरे वाला एक्टर बताते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि अक्षय खन्ना अपने काम को लेकर काफी ज्यादा प्रोफेशनल हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


