जब अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, सुनाया वैष्णो देवी का किस्सा, कहा- मैं पूरी तरह होश खो चुका था

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता ने माता वैष्णो देवी पर बच्चे के लिए मन्नत मांगी थी और कहा था कि उनके बच्चे को शरारती होने देना। उनके जन्म के बाद जब उनके माता-पिता दोबारा वैष्णो देवी गए तो कुछ अजीब हुआ।

जब अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, सुनाया वैष्णो देवी का किस्सा, कहा- मैं पूरी तरह होश खो चुका था

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया। अक्षय कुमार ने बताया कि उनके जन्म के कुछ वक्त बाद ही उनके माता-पिता ने उन्हें लगभग खो दिया था। अक्षय कुमार ने साल 1969 का यह किस्सा सुनाते हुए बताया कि उनका जन्म उनके माता-पिता की एक ऐसी मन्नत के बाद हुआ था जिसके साथ उन्होंने एक अजीब सी विश मांगी थी। उनके माता-पिता की यह विश पूरी हो हुई, लेकिन इसके बाद जब वह दोबारा माता का शुक्रिया अदा करने वैष्णो देवी जा रहे थे, तब उनकी जान बाल-बाल बची थी।

अक्षय कुमार के मां-बाप ने मांगी थी यह दुआ

अक्षय कुमार HT City के साथ बातचीत में बताया कि उनका जन्म उनके मां-बाप की एक खास मन्नत के बाद हुआ था। उनके माता-पिता ने वैष्णो देवी जाकर प्रार्थना की थी कि उन्हें एक बच्चा मिले, लेकिन उन्होंने भगवान से एक अजीब फरमाइश भी की थी। अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने कहा था, 'हमें बच्चा दो, लेकिन उसे शरारती होने देना।' इस मन्नत के ठीक एक साल बाद अक्षय कुमार का जन्म हुआ। अक्की ने बताया कि जब वह एक साल के हुए, तो उनके माता-पिता देवी मां का शुक्रिया अदा करने के लिए दोबारा वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले।

वैसी हालत में भी नहीं डोला मां पर विश्वास

अक्षय कुमार जब अपने माता-पिता के साथ कटरा पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई। उन्हें पहले 103 और फिर 104 डिग्री तक तेज बुखार हो गया और वह बेहोश हो गए। तब कटरा में मेडिकल फैसिलिटीज आज जैसी नहीं थीं। वहां के डॉक्टर ने उनके माता-पिता को सलाह दी कि वो बच्चे को तुरंत दिल्ली ले जाएं। अक्षय बताते हैं कि वैसी हालत में उनकी मां का विश्वास नहीं डगमगाया। उनकी मां ने कहा, ‘अगर माता रानी ने हमें यह बेटा दिया है, तो वह इसे वापस भी ले सकती हैं। लेकिन हम पीछे नहीं मुड़ेंगे और अपनी यात्रा जारी रखेंगे।’

मंदिर में प्रार्थना के बाद हुआ यह चमत्कार

यह माता की किसी परीक्षा जैसा था। अक्षय कुमार के माता-पिता उन्हें गोद में लेकर 'जय माता दी' बोलते हुए चढ़ाई करते रहे। अक्षय ने बताया कि उन्होंने लाल रंग की फ्रॉक पहनी हुई थी और वह पूरी तरह होश खो चुके थे। मंदिर के भीतर जैसे ही उन्हें नहलाया गया और पूजा की गई, तभी एक अनजान शख्स ने उनके पिता से कहा कि आपका बेटा मुस्कुरा रहा है। अक्षय ने बताया, 'मेरे पिता ने मेरी तरफ देखा और वाकई मैं मुस्कुरा रहा था। मेरा बुखार अचानक 98 डिग्री फारेनहाइट पर आ गया और मैं बिल्कुल ठीक हो गया।'

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।